{"_id":"6327e7f68ac764471b25498e","slug":"up-vidhansabha-chief-says-akhilesh-yadav-will-decide-wherewill-be-the-seat-of-shivpal-singh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhansabha: विधानसभा अध्यक्ष ने अखिलेश के पाले में डाली गेंद, शिवपाल यादव को आगे की कुर्सी देने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhansabha: विधानसभा अध्यक्ष ने अखिलेश के पाले में डाली गेंद, शिवपाल यादव को आगे की कुर्सी देने का मामला
Mon, 19 Sep 2022 09:24 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Sep 2022 09:24 AM IST
सार
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा में आगे की सीट देने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ये अखिलेश यादव को तय करना है कि शिवपाल आगे की सीट पर बैठेंगे या पीछे क्योंकि शिवपाल सपा के विधायक हैं और सपा को दो आगे की सीटें दी गई हैं।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा में आगे की कुर्सी देने के मामले में गेंद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पाले में डाल दी है। अब सपा अध्यक्ष को तय करना है कि शिवपाल आगे बैठेंगे या पीछे।
विज्ञापन
सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव को विधान सभा में पीछे की सीट दी गई है। इस पर शिवपाल ने एतराज जताया था। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी वरिष्ठता का हवाला देते हुए आगे की कुर्सी अलॉट करने की मांग की थी। इस बीच अखिलेश यादव ने भी विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि शिवपाल यादव की अपनी पार्टी है। वह प्रसपा के मुखिया हैं। ऐसे में उन्हें आगे की सीट अलॉट की जाए।
विज्ञापन
उम्मीद थी कि शिवपाल को विधानसभा सत्र के दौरान आगे की सीट दी जा सकती है, लेकिन रविवार शाम तक ऐसा नहीं हुआ है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने साफ कहा कि शिवपाल यादव को आगे की कुर्सी देने का कोई प्रावधान नहीं है। वह सपा के विधायक हैं। सपा के लिए आगे की दो कुर्सी अलॉट की गई है। यह सपा अध्यक्ष को तय करना है कि शिवपाल आगे बैठेंगे या पीछे।
विज्ञापन