फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up vidhan sabha session 2016

सदन में हंगामे के बीच अखिलेश ने पेश किया 1638 करोड़ का अनुपूरक बजट

Thu, 22 Dec 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Dec 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
up vidhan sabha session 2016
व‌िधान सभा सत्र के दौरान हंगामा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश व‌िधानसभा का दो द‌िवसीय शीतकालीन सत्र  21 द‌िसंबर को भारी हंगामे के साथ शुरू हुआ। इसी बीच सीएम अ‌ख‌िलेश यादव ने 1683 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश क‌िया। साथ ही उन्होंने 1 लाख 34 हज़ार 845 करोड़ का अंतरिम बजट भी पेश क‌िया।
विज्ञापन


सत्र की शुरुआत में बसपा और भाजपा व‌िधायकों ने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला और कानून व्यवस्था सह‌ित कई मुद्दों पर नारेबाजी की। बसपा ने सपा कैब‌िनेट आजम खां के इस्तीफे की मांग की और कहा क‌ि बुलंदशहर जैसे संवेदनशील मामले पर आजम खां का बयान बेहद शर्मनाक है। सदन में पूर्व सीएम राम नरेश को दो म‌िटन मौन रखकर श्रद्धांजल‌ि भी दी गई। व‌िधान सभा की कार्यवाही कल तक के ल‌िए स्थग‌ित कर दी गई।
विज्ञापन

 

सत्र शुरू होने से पहले बुधवार को सुबह सभी दलों ने अपने-अपने विधायकों की बैठक बुलाई, जिसमें उठाए जाने वाले मुद्दों के साथ सदन के भीतर की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट के ‌ल‌िए बुलाया था सत्र

up vidhan sabha session 2016
अखिलेश यादव - फोटो : ani

सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट और अगले साल का अंतरिम बजट व लेखानुदान पास कराने के लिए यह सत्र बुलाया था लेकिन नोटबंदी, कानून-व्यवस्था, किसानों समस्याओं समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष ने एक-दूसरे को जमकर घेरा। व‌िपक्ष‌ियों ने आजम खां की अमर्याद‌ित भाषा के ल‌िए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की वहीं आजम ने नोटबंदी को लेकर सवाल क‌िया।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने व‌िधायकों को क्षेत्र में जाकर काम करने की नसीहत भी दी।

एक द‌िन पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के सुचारू संचालन में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से सहयोग का अनुरोध किया गया था। उन्होंने सभी दलीय नेताओं से सत्र में सद्भावपूर्ण माहौल में सकारात्मक चर्चा करने का आग्रह किया था लेक‌िन सत्र शुरू होते ही व‌िपक्ष ने हंगामा शुरू कर ‌द‌िया।। 

डालें बजट पर एक नजर

up vidhan sabha session 2016
अखिलेश यादव - फोटो : ani
  • समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे - 1 हज़ार करोड़
  • राष्ट्रीय खाद्यसुरक्षा अधिनियम - 2 करोड़ 
  • जनपद रामपुर में स्पोर्ट्स कम्पलेक्स निर्माण के लिए- 2करोड़ बीस लाख 63 हज़ार 
  • आगरा एक्सप्रेस-वे पर आकस्मिक चिकित्सा सुविधा - 4 करोड़ 40 लाख 40 हज़ार 
  • सुशासन के क्षेत्र में इनोवेशन करने वाली सामाजिक संस्थाओं / संघठनों-1 करोड़ 
  • जनपदो में अधिवक्ता चेंबर के निर्माण-4 करोड़ 
  • राज्य राज्यमार्गों-79 करोड़ 
  • प्रमुख अन्य ज़िला मार्गों के चालू कार्य- 59 करोड़ 
  • ज़िला मुख्यालय को फोर लेन - 20 करोड़ 
  • राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास- 25 करोड़ 
  • राज्य सड़क निधि को अंतरण- 100 करोड़ 
  • सूचना विभाग के प्रचार तंत्र को सही एवं प्रभावी प्रचार प्रसार- 100 करोड़ 
  • मुहम्मद अली जौहर विश्वविध्यालय पंडाल निर्माण- 6 करोड़ 
  • यश भारती सम्मान-5 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed