फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up vidhan sabha assembly

विधानमंडल सत्र: दबंगई पर जवाब देंगे अखिलेश सीएम

Tue, 18 Feb 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Feb 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
up vidhan sabha assembly

कल से शुरू होने वाला विधान सभा सत्र भले ही छोटा हो लेकिन विपक्षी दलों ने इसमें जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने की पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


सदन में कानून व्यवस्था, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, विकास कार्य ठप रहने और सपाइयों की दबंगई जैसे मुद्दों पर जोरदार हंगामे के आसार हैं।

गौरतलब है कि सपा के कुछ नेता हाल ही में टोल टैक्स जमा करने को लेकर सुर्खियों में आए थे।

इसके अलावा मुजफ्फरनगर में बार गर्ल के साथ डांस करते हुए भी एक सपा नेता खबरों में आए थे। विपक्ष इन सभी मुद्दों पर सपा सरकार की किरकिरी करने के मूड में है।
विज्ञापन

सपाइयों के अवैध कब्जों का मुद्दा उठाएंगे: नसीमुद्दीन

up vidhan sabha assembly

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि प्रदेश में समस्याएं ही समस्याएं हैं।
सत्र बुलाना सरकार की मजबूरी है, लेकिन वह सदन चलाना ही नहीं चाह रही है। इतने कम दिन का सत्र सिर्फ इसलिए बुलाया गया है ताकि सदन में प्रदेश की अराजक स्थिति पर चर्चा न हो सके।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदतर है, खनन माफिया का जलवा कायम है। सपाई अवैध कब्जे कर रहे हैं। अधिकारियों की पिटाई हो रही है।

बलात्कार, हत्या, लूट व डकैती से प्रदेश त्राहि-त्राहि कर रहा है। गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है। बसपा इन सभी मुद्दों पर सरकार को बेनकाब करेगी।

मुद्दे क्या, सरकार के इकबाल पर ही सवाल: महाना

up vidhan sabha assembly

भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता सतीश महाना का कहना है कि विधानसभा में उठाने के लिए जितने भी मुद्दे बताए जाएं, कम हैं।

मुद्दे क्या, सरकार के इकबाल पर ही सवाल खड़ा हो गया है। महाना ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है, अपराधी बेलगाम हो गए हैं। गन्ना किसानों की ऐसी बदहाली पहले कभी नहीं रही।

उनका हजारों करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। मुजफ्फरनगर के दंगों में सरकार की भेदभाव की नीति सामने आ चुकी है। अदालत तक को सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करनी पड़ी।

प्रदेश का विकास ठप पड़ा हुआ है। देहात की सड़कों को छोड़िए, महानगरों तक की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। कहीं अफसर सरकार की नहीं सुन रहे तो कहीं सपाई दबंगई कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच कराने की घोषणाएं फाइलों में दब गई हैं। बिजली संकट दूर करने में सरकार नाकाम रही है। ये सभी मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

हर मुद्दे पर नाकाम सरकार को करेंगे बेनकाब: माथुर

up vidhan sabha assembly

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि सत्र के दौरान कानून व्यवस्था, गन्ना किसान व खाद्य सुरक्षा कानून के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेरेगी।

केंद्रीय योजनाएं मनरेगा व एनआरएचएम में प्रदेश में खूब लूट हुई है। इसका भी जवाब मांगा जाएगा। सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। प्रदेश में अब तक 120 से अधिक सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं।

सत्ता के कई केंद्र होने के कारण खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश सरकार को आगामी सत्र में बेनकाब करेगी।

माथुर ने कहा कि सरकार दंगा पीड़ितों में अपना विश्वास कायम रखने में नाकाम रही है। दंगा पीड़ित कैंपों में रह रहे लोग वापस अपने घरों में जाने को तैयार नहीं हैं। गन्ना किसान परेशान हैं।

धान खरीद केंद्रों के हाल बदतर हैं। किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा कानून लागू न करके यह साफ कर दिया है कि उसका गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है।

किसानों की बदहाली पर मांगेंगे जवाब: दलबीर

up vidhan sabha assembly

राष्ट्रीय लोकदल विधानमंडल दल के नेता दलबीर सिंह का कहना है कि गन्ना किसानों की बदहाली और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार को सदन में घेरा जाएगा।

गन्ना किसानों को पिछले साल का भुगतान मिला नहीं और इस साल का बकाया गन्ना मूल्य छह हजार करोड़ के आसपास पहुंच गया है।

सरकार की आंख खोलने के लिए इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा। आपराधिक तत्व कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं। बिजली संकट का बुरा हाल है।

विकास कार्य ठप हैं। गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा हवा में उड़ गया है। लोहिया गांवों में काम नहीं हुए।

वित्तीय साल बीतने को है, लेकिन जिला योजनाओं के लिए धन रिलीज नहीं हुआ। जनता से जुड़े ये सभी मुद्दे सत्र के दौरान उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed