{"_id":"628e5dd3c03a1e7bba0ba4a5","slug":"up-vidhan-parishad-election-dates-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhan Parishad Election: 13 सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 20 जून को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhan Parishad Election: 13 सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 20 जून को होगा मतदान
Thu, 26 May 2022 12:19 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 May 2022 12:19 AM IST
सार
यूपी विधान परिषद की खाली होने वाली 13 सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतदान 20 जून को होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधान परिषद में विधानसभा क्षेत्र कोटे की 13 सीटों पर चुनाव 20 जून को होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। 100 सदस्यों वाली उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विधानसभा क्षेत्र कोटे की 13 सीटों का कार्यकाल 6 जुलाई को समाप्त हो रहा है। विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
नामांकन 2 से 9 जून तक दाखिल किए जाएंगे। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 20 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
भाजपा को नौ और सपा को चार से पांच सीट मिलना तय
13 सीटों के चुनाव में भाजपा को आठ से नौ और सपा को चार से पांच सीट मिल सकती है। विधानसभा में भाजपा गठबंधन के 273 और सपा गठबंधन के 125 विधायक है। एक सीट के लिए करीब 31 मतों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर से विधायक निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
योगी के इस्तीफे से एक सीट खाली हुई है। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, कांग्रेस के दीपक सिंह, सपा के जगजीवन प्रसाद, बलराम यादव, डॉ. कमलेश कुमार पाठक, रणविजय सिंह, राम सुंदर निषाद एडवोकेट, सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शतरुद्र प्रकाश, बसपा के अतर सिंह राव, सुरेंदर कुमार कश्यप और दिनेश चंद्रा का कार्यकाल 6 जुलाई को समाप्त होगा।