फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Urban and rural bodies will get 12.5% share in tax revenue

यूपी : नगरीय और ग्रामीण निकायों को कर राजस्व में मिलेगी 12.5% हिस्सेदारी

Sat, 22 Aug 2020 03:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ 
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Aug 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
UP: Urban and rural bodies will get 12.5% share in tax revenue
राजस्व - फोटो : pixabay

प्रदेश सरकार ने पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी निकायों को राज्य के शुद्ध कर राजस्व का 12.5 प्रतिशत हिस्सा देने का फैसला किया है। इसमें से नगरीय निकायों की 60 व ग्रामीण निकायों की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। सरकार ने संस्तुतियों को एक अप्रैल-2020 से ही लागू करने का एलान किया है।

विज्ञापन


राज्य विधान परिषद के पटल पर शुक्रवार को राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों पर राज्य सरकार के निर्णय से संबंधित प्रतिवेदन रखा गया। आयोग ने निकायों को शुद्ध कर राजस्व का 15 प्रतिशत देने की सिफारिश की थी लेकिन सरकार ने 12.5 प्रतिशत ही देने का फैसला किया। इसी तरह आयोग ने नगरीय निकायों को मिलने वाले 60 प्रतिशत अंश में से नगर निगमों, पालिका परिषदों व नगर पंचायतों को 40:40:20 अनुपात में आवंटन प्रस्तावित किया था। पर सरकार ने इसे क्रमश: 45:35:20 के अनुपात में देने का फैसला किया है।
विज्ञापन

  
इसी तरह आयोग ने ग्रामीण पंचायतों को मिलने वाले 40 प्रतिशत हिस्से में से जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायतों को क्रमश: 25:10:65 अनुपात में वितरित करने की संस्तुति की थी। लेकिन, सरकार ने इसे क्रमश: 15:15:70 के अनुपात में वितरण का फैसला किया है। निकायों के बीच राशि वितरण में 90 प्रतिशत जनसंख्या व 10 प्रतिशत क्षेत्रफल का भार दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य वित्त आयोग ने संविधान के अनुच्छेद-243 डब्ल्यू के अंतर्गत 12वीं सूची में शामिल सभी 18 विषयों को स्थानीय निकायों को हस्तांतरित करने की सिफारिश की थी। इनमें शासन प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, वित्तीय प्रबंधन सुधार, नगरीय सेवाओं के प्रभावी व गुणवत्ता युक्त वितरण तथा वित्तीय संसाधनों के प्रभावी नीति निर्धारण जैसे काम शामिल हैं। 


सरकार ने स्वावलंबी व उत्तरदायी स्वायत्तशासी सरकार के रूप में स्थानीय निकायों को विकसित करने के लिए इस सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। सरकार ने कहा है कि नगर विकास विभाग इस संस्तुति का परीक्षण कर कार्यवाही करेगा। इसी तरह ग्रामीण पंचायतों को कार्य, कर्मी व कोष का हस्तांतरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed