फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: U-turn in the state's weather, heavy rain forecast from tomorrow after a week of humidity; Alert in these

यूपी: प्रदेश के मौसम में यू-टर्न, एक सप्ताह की उमस के बाद कल से भारी बारिश का अनुमान; इन 11 जिलों में अलर्ट

Wed, 10 Sep 2025 06:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Sep 2025 06:28 PM IST
सार

Weather of UP: बीते एक सप्ताह से मानसून ने प्रदेश से दूरी बना रखी थी। अब मौसम में बदलाव होने जा रहा है। 11 सितंबर से यहां भारी बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन
UP: U-turn in the state's weather, heavy rain forecast from tomorrow after a week of humidity; Alert in these
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है। माैसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए पूर्वी तराई के कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर समेत 11 जिलों में मध्यम भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


माैसम विभाग के मुताबिक, मानसूनी ट्रफ लाइन ने दोबारा यूपी की ओर रुख किया है और इसके असर से तराई के इन जिलों में दो दिनों तक मानसूनी बारिश की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी-तराई में भी मध्यम से भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी और तराई के साथ ही अवध क्षेत्र के बाराबंकी आदि में बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ रेखा फिर से यूपी में प्रवेश कर चुकी है। इसके असर से तराई में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है भारी बारिश का यलो अलर्ट

गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed