{"_id":"67def8001e8fd0f831067ae1","slug":"up-two-ips-officers-transferred-rajesh-dwivedi-who-was-ssp-of-kumbh-mela-area-became-sp-of-shahjahanpur-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो आईपीएस का तबादला, कुंभ मेला क्षेत्र के एसएसपी रहे राजेश द्विवेदी बने शाहजहांपुर के एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो आईपीएस का तबादला, कुंभ मेला क्षेत्र के एसएसपी रहे राजेश द्विवेदी बने शाहजहांपुर के एसपी
Sat, 22 Mar 2025 11:18 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:18 PM IST
सार
Two IPS officers transferred: शासन ने देर शाम दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। कुंभ मेला क्षेत्र में एसएसपी रहे राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
राजेश द्विवेदी बने शाहजहांपुर के एसपी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शासन ने दो आईपीएस का शनिवार को तबादला कर दिया। कुंभ मेला के एसएसपी राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है। वहीं शाहजहांपुर के एसपी राजेश एस. को पदोन्नति के बाद चित्रकूट रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की संपत्तियों का विजिलेंस ने मांगा ब्योरा
आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच तेज हो गई है। बलिया के रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह की संपत्तियों का ब्योरा जुटाने के लिए विजिलेंस ने वाराणसी के महानिरीक्षक निबंधन को पत्र भेजा है।
विजिलेंस की की वाराणसी इकाई ने उमाशंकर, उनकी पत्नी व बच्चों के नाम खरीदी जमीन व अन्य संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। बता दें कि इससे पहले उमाशंकर सिंह की लोकायुक्त संगठन ने जांच की थी, जिसमें ठेकेदारी में लिप्त होने की वजह से उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, लोकायुक्त संगठन की सिफारिश पर विजिलेंस ने गोपनीय जांच शुरू की है, जिसमें विधायक और उनके करीबी परिजनों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जांच मे आय से अधिक संपत्तियां मिलने पर शासन की अनुमति लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।