{"_id":"69d901861b4d5ce53f0032e5","slug":"up-two-associates-of-suspected-terrorist-aaqib-arrested-lookout-circular-issued-against-two-others-ats-reve-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संदिग्ध आतंकी आकिब के दो साथी गिरफ्तार, दो के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी; एटीएस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संदिग्ध आतंकी आकिब के दो साथी गिरफ्तार, दो के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी; एटीएस ने किया खुलासा
Fri, 10 Apr 2026 07:26 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:26 PM IST
सार
Terror in UP: संदिग्ध आतंकी आकिब के दो साथियों को एसटीएफ ने शुक्रवार को बिजनौर से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : सोशल मीडिया एटीएस पेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदिग्ध आतंकी आकिब के दो साथियों को एसटीएफ ने शुक्रवार को बिजनौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए आकिब के संपर्क में थे। कट्टरपंथी और हिंसात्मक वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचकर लोगों को अपने नेटवर्क से जोड़ रहे थे। देश में विद्रोह कराने की फिराक में थे। आकिब के विदेश में बैठे दो अन्य करीबियों के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी कराया गया है।
विज्ञापन
यूपी एटीएस ने दो अप्रैल को मेरठ के साकिब, अरबाब और गौतमबुद्धनगर के विकास व लोकेश को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने खुलासा किया था कि ये सभी लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विस्फोट करने आए थे।
विज्ञापन
जब इनसे पूछताछ हुई और साक्ष्यों की तस्दीक की गई, तब पता चला था कि साकिब को मेरठ (वर्तमान में दुबई निवासी) के रहने वाले आकिब ने पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क कराया था। यही नहीं, पिछले साल नवंबर 2025 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आकिब, बिजनौर का मैजुल, आजाद और उवैद मलिक शामिल थे। इसमें आकिब एके-47 व ग्रेनेड का प्रदर्शन कर रहा था। तब केस में एफआर लगा दी गई थी।
विज्ञापन
आतंकी घटना का खुलासा होने के बाद केस दोबारा ओपन हुआ। एडीजी एलओ अमिताभ यश ने बताया कि शुक्रवार को उवैद मलिक और जलाल हैदर उर्फ समीर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मैजुल दक्षिण अफ्रीका और आजाद सऊदी अरब में है। इन दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।
मामले में आकिब के खिलाफ पहले ही तीन सर्कुलर जारी किए जा चुके हैं। सभी के पासपोर्ट निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। इसके अलावा नजीबाबाद के समीर उर्फ रुहान की भी तलाश की जा रही है।