{"_id":"61d702d974f0922d436fa5aa","slug":"up-transport-corporation-has-prepared-a-proposal-to-include-3000-buses-in-the-fleet-the-corporation-will-buy-2000-buses-and-will-contract-1000","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : परिवहन निगम ने तैयार किया 3000 बसों को बेड़े में शामिल करने का प्रस्ताव, 2000 बसें खरीदेगा निगम और 1000 करेगा अनुबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : परिवहन निगम ने तैयार किया 3000 बसों को बेड़े में शामिल करने का प्रस्ताव, 2000 बसें खरीदेगा निगम और 1000 करेगा अनुबंधित
Thu, 06 Jan 2022 08:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:25 PM IST
सार
अफसरों ने बताया कि निगम 2000 बसों को कई चरणों में खरीदेगा, मगर साल भर के अंदर इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। जबकि अनुबंधित बसें नई नीति के आधार पर बेड़े में शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव-गांव बस चलाने की मंशा को पूरा करने के लिए 3000 बसों को बेड़े में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें निगम 2000 बसें खुद खरीदेगा और 1000 बसें अनुबंध पर लेगा। इस संबंध में निगम ने निदेशक मंडल से मंजूरी लेने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
अनुबंधित ऑपरेटरों को अधिक से अधिक फायदा हो इसके लिए नई अनुबंध नीति भी तैयार की गई है। यह प्रस्ताव अगली निदेशक मंडल की बैठक में पेश किया जाएगा। प्राविधिक इकाई के अफसरों ने बताया कि निगम 2000 बसों को कई चरणों में खरीदेगा, मगर साल भर के अंदर इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। जबकि अनुबंधित बसें नई नीति के आधार पर बेड़े में शामिल की जाएंगी। अफसरों ने बताया कि बस खरीदने व अनुबंध पर लेने का जो प्रस्ताव तैयार हुआ उसका परीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक के तबादले का विरोध
परिवहन निगम के एमडी नवदीप रिनवा का बृहस्पतिवार को अयोध्या के मंडलायुक्त के पद पर हुए तबादले का कर्मचारियों ने विरोध किया है। तबादले की सूचना पर कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी लामबंद होकर मुख्यालय पहुंच गए। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री तेज बहादुर शर्मा एवं रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने कहा कि निगम की बिगड़ी दशा सुधारने और कर्मचारियों के उत्थान के लिए समर्पित एमडी का तबादला उचित नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से एमडी का तबादला निरस्त करने की मांग की है। रोडवेज कर्मचारी संघ के महामंत्री रमाकांत सचान, सीनियर उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और संविदा कर्मचारी संघर्ष यूनियन के संयोजक मो. जमाल व महामंत्री कन्हैया पांडेय ने कहा कि जो कार्य दो साल में नहीं हुआ था उसे एमडी ने तीन माह में कर दिया। उनके कार्यकाल में न सिर्फ खस्ताहाल बसों के लिए स्पेयर पार्ट्स खरीदे गए, बल्कि संविदा कमियों का वेतन बढ़ाने समेत कई अन्य सराहनीय कार्य हुए।
विज्ञापन