{"_id":"62b8c038812f1e503d5bfdd0","slug":"up-tops-in-terms-of-corona-vaccination-16-crores-got-shield-of-both-doses-of-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: टीकाकरण के मामले में यूपी अव्वल, 16 करोड़ को मिला दोनों डोज का कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccination: टीकाकरण के मामले में यूपी अव्वल, 16 करोड़ को मिला दोनों डोज का कवच
Mon, 27 Jun 2022 02:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:22 AM IST
सार
कोरोना टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। प्रदेश में टीकाकरण के लिए हर स्तर पर सक्रियता दिखाई जा रही है। अब तक 17 करोड़ 54 लाख 89 हजार 656 को पहली डोज और 16 करोड़ 2 लाख 66 हजार 806 को दोनों डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अब तक 17 करोड़ 54 लाख 89 हजार 656 को पहली डोज और 16 करोड़ 2 लाख 66 हजार 806 को दोनों डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में कुल टीकाकरण 33 करोड़ 92 लाख से अधिक हो चुका है। टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
प्रदेश में टीकाकरण के लिए हर स्तर पर सक्रियता दिखाई जा रही है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 34 लाख 23 हजार 852 तथा दूसरी डोज 14 करोड़ 24 लाख 63 हजार 191 दी गई है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 1 करोड़ 39 लाख 51 हजार 198 तथा दूसरी डोज 1 करोड़ 21 लाख 21 हजार 879 दी गई है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 81 लाख 9 हजार 860 तथा दूसरी डोज 56 लाख 20 हजार 640 दी गई है।
विज्ञापन
इसी तरह 35 लाख 18 हजार 680 प्रीकॉशन डोज दी गई है। प्रदेश सरकार की सक्रियता का नतीजा है कि 24 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या न के बराबर है। संक्रमित मरीजों को उनके घर पर ही सारी सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। संक्रमितों की 24 घटें की मॉनिटरिंग, दवाओं की उपलब्धता, टेस्ट, सैनिटाइजेशन के साथ ही उस इलाके में कोविड गाइडलाइन का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है।
विज्ञापन