{"_id":"5d931d9f8ebc3e013c6cbc97","slug":"up-tops-in-mass-involvement-in-cleanliness-campaign-pm-to-give-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में अधिकतम जन भागीदारी वाले राज्यों में यूपी अव्वल, पीएम मोदी करेंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में अधिकतम जन भागीदारी वाले राज्यों में यूपी अव्वल, पीएम मोदी करेंगे पुरस्कृत
Tue, 01 Oct 2019 03:04 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 01 Oct 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Social media
प्रदेश के हिस्से में एक और उपलब्धि आई है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में अधिकतम जन भागीदारी वाले राज्यों में यूपी को देश में सर्वोच्च अंक मिले हैं। पीएम मोदी दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की150वीं जयंती पर अहमदाबाद में होने वाले स्वच्छ भारत दिवस समारोह में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को पुरस्कृत करेंगे।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री न गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि यूपी ने अधिकतम जन भागीदारी वाले राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है। सीएम ने पुरस्कार ग्रहण करने के लिए पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को गुजरात जाने को कहा है।
उनके साथ निदेशक पंचायतीराज डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी भी जाएंगे। समारोह में देश के सभी राज्यों से पंचायतों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 में देश के 690 जिलों के 17,400 गांवों का सर्वे किया गया है।