फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP tops in labor registration, awarded with e-shram award

लखनऊ : श्रमिकों के पंजीकरण में यूपी अव्वल, ई-श्रम अवॉर्ड से सम्मानित

Wed, 09 Mar 2022 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 02:25 AM IST
सार

केंद्रीय श्रम मंत्री ने नई दिल्ली में अपर मुख्य सचिव श्रम को दिया पुरस्कार।
 

विज्ञापन
UP tops in labor registration, awarded with e-shram award
demo pic - फोटो : istock

विस्तार

केंद्र सरकार ने प्रदेश को ई-श्रम अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण में देश में पहला स्थान तथा राज्य सेवा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर दिया गया है।

विज्ञापन


उप श्रमायुक्त शमीम अख्तर ने बताया कि केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ये पुरस्कार दिया। प्रदेश की ओर से अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा व विशेष सचिव श्रम पीपी सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को ई-श्रम पोर्टल पर  31 दिसंबर 2021 तक 6.66 लाख असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण का लक्ष्य दिया था। प्रदेश सरकार ने दो जनवरी 2022 को यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सात मार्च तक प्रदेश ई-श्रम पोर्टल पर 8,22,79,198 कामगारों का पंजीकरण कर पहले स्थान पर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed