फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Today CM Yogi Adityanath will honor basic-secondary teachers, will also distribute tablets

UP: आज बेसिक-माध्यमिक के शिक्षकों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, टैबलेट भी वितरित करेंगे

Fri, 05 Sep 2025 09:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 05 Sep 2025 09:10 AM IST
सार

शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। वहीं,  प्रधानाचार्यों को टैबलेट व प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।

विज्ञापन
UP: Today CM Yogi Adityanath will honor basic-secondary teachers, will also distribute tablets
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के 66 व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार देंगे। लोकभवन में शाम चार बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व मॉनीटरिंग के लिए टैबलेट, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए प्रधानाचार्यों को टैबलेट व प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।

विज्ञापन


वहीं इस अवसर पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से शिक्षकों के नवाचारों के संकल उद्गम व कहानी संग्रह गुल्लक का विमोचन करेंगे। साथ ही उद्गम के डिजिटल प्लेटफार्म का शुभारंभ व बाल वाटिका हस्तपुस्तिका का विमोचन भी करेंगे। वहीं प्रदेश के दो शिक्षकों को दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: अरसे बाद पंचायत चुनाव में पूरे दम-खम से उतरेगी बसपा, गांवों में फिर से जनाधार पाने की होगी कोशिश; ये है प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर सुरक्षा घेरा, ड्रोन सर्विलांस...थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम और होगा मजबूत


मुख्यमंत्री ने दी शिक्षक दिवस की बधाई
सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। एक आदर्श शिक्षक के रूप में वे हमारे प्रेरणास्रोत रहे हैं। सीएम ने कहा कि देश व समाज की उत्तरोत्तर प्रगति में शिक्षा व शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों का आह्वान किया है कि वे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा अपनी भूमिका को राष्ट्र व समाज हित में और अधिक कारगर बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed