फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir security circle will be done on lines of Operation Sindoor in Three-layer security system stronger

राम मंदिर: ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर सुरक्षा घेरा, ड्रोन सर्विलांस...थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम और होगा मजबूत

Thu, 04 Sep 2025 08:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 08:16 PM IST
सार

राम मंदिर का सुरक्षा घेरा ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर होगा। यहां ड्रोन सर्विलांस, थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम और मजबूत बनाया जाएगा। ढाई घंटे की मैराथन बैठक के बाद कई फैसले लिए गए। 

विज्ञापन
Ram Mandir security circle will be done on lines of Operation Sindoor in Three-layer security system stronger
अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर अब राम मंदिर की सुरक्षा को और चाक-चौबंद बनाया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बड़ा बयान दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समिति समय-समय पर अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण और समीक्षा करती है। जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी करती है। इस बैठक में एडीजी सुरक्षा, एडीजी लखनऊ जोन, एडीजी एसएसएफ और इंटेलिजेंस ब्यूरो के एडिशनल डायरेक्टर सहित पीएसी, सीआरपीएफ और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन




वहीं ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, समिति के स्थायी सदस्य अनिल मिश्र और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने भी बैठक में शामिल हुए। बैठक से पहले सुरक्षा व्यवस्था का ग्राउंड सर्वे किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब ढाई घंटे चली। इसमें पहले दिए गए सुरक्षा सुझावों की समीक्षा की गई। नए उपायों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सरयू नदी की सुरक्षा, ड्रोन सर्विलांस और थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों और समिति सदस्यों का स्पष्ट संदेश रहा कि अयोध्या और राम मंदिर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed