फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP to get 400 SI in next 15 days.

यूपी को 15 दिन में मिल जाएंगे चार हजार दरोगा, नए सिरे से घोषित होगा रिजल्ट

Fri, 19 May 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
 UP to get 400 SI in next 15 days.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

यूपी को जल्द ही चार हजार से अधिक दरोगा मिल जाएंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस भर्ती बोर्ड 4010 उप निरीक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम नए सिरे से घोषित करने की तैयारी में जुट गया है। इनमें से लगभग 3200 दरोगाओं की ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


बोर्ड का दावा है कि 15 दिन में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने बताया कि हाईकोर्ट ने उन अभ्यर्थियों के चयन को अवैध माना है जिनके नंबर राउंड ऑफ किए गए थे।
विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2011 में सिविल पुलिस के 3698 और पीएसी के 312 दरोगा के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई गई थी। अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 100 अंक जरूरी थे, लेकिन तत्कालीन बोर्ड ने 99.99 या 99.86 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को भी क्वालिफाई मान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 अंक से अधिक पाने वाले छात्रों ने इस पर एतराज जताते हुए पीआईएल दायर कर दी थी। इस पर हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है और 100 अंक प्राप्त करना जरूरी बताते हुए परिणाम फिर से घोषित करने के निर्देश दिए। इससे लगभग 100 अभ्यर्थी प्रभावित होंगे।

8000 सिपाहियों को मिलेगा प्रमोशन, बनेंगे हेड कांस्टेबल

 UP to get 400 SI in next 15 days.
Demo Pic

सूर्य कुमार ने बताया कि 8000 सिपाहियों के प्रमोशन पर काम शुरू कर दिया गया है। इसका जोन मुख्यालय स्तर पर परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं में तैनात सिपाहियों के सर्विस रिकॉर्ड का परीक्षण लखनऊ में 35वीं बटालियन में कराया जा रहा है।

सिपाहियों की चरित्र पंजिका और सेवाकाल की जांच जोन स्तर पर चार-चार अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है जिसमें एसपी रैंक का अधिकारी अध्यक्ष होगा। यह प्रोन्नति वरिष्ठता सूची के आधार पर की जाएगी।

900 हेड कांस्टेबल का प्रमोशन भी जल्द
सूर्य कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर के पद पर 900 लोगों को प्रोन्नत किया जाना है। इसकी वरिष्ठता सूची को लेकर कुछ विवाद है, जिसे सुलझाने की कोशिश की जा रही है। फायर सर्विस और रेडियो मुख्यालय के अलग-अलग पदों के लिए भी 2000 लोगों की प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

1865 कंप्यूटर ऑपरेटर्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, जल्द तैनाती

 UP to get 400 SI in next 15 days.
demo pic - फोटो : google

पुलिस भर्ती बोर्ड ने 1865 कंप्यूटर ऑपरेटर्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसका परिणाम घोषित कर पुलिस मुख्यालय को सौंप दिया गया है। मृतक आश्रित कोटे से सिपाही के 214 पदों और पीएसी के 13 पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को सुचारु रूप से चलाने के लिए हर थाने को एक ऑपरेटर तत्काल उपलब्ध करा दिया जाएगा।

दरोगा के 3300 पदों के लिए सवा छह लाख आवेदन
सूर्य कुमार ने बताया कि दरोगा के 3300 पदों के लिए सवा छह लाख आवेदन आए हैं। पुरुष दरोगा के 2707 पदों के लिए 5 लाख 42 हजार जबकि 600 महिला दरोगा पद के लिए 88 हजार आवेदन आए हैं। जल्द ही इनकी ऑनलाइन परीक्षा होगी।

इसके अलावा फायरमैन के 1478 पदों, जेल वार्डन के 1759 पुरुष व 552 महिला पदों के लिए एक लाख से अधिक आवेदन आए हैं।

स्पोर्ट्स कोटे से 200 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसमें 160 पुरुष और 40 महिलाओं की भर्ती की जानी है। इसके अलावा 170 स्टेनो, 378 लिपिक और 212 खजांची की भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed