फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three-member committee formed to investigate profiteering by DL agencies.

UP: डीएल एजेंसियों की लूट जांचने के लिए बनाई तीन सदस्यीय समिति, पंद्रह दिन के अंदर सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट

Fri, 17 Jul 2026 09:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 17 Jul 2026 09:18 PM IST
सार

निजी एजेंसियों के भ्रष्टाचार को लेकर परिवहन आयुक्त ने सेल का भी गठन किया है। मामले में शिकायतों की भी जांच होगी और रिपोर्ट को 15 दिन में सौंपने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
UP: Three-member committee formed to investigate profiteering by DL agencies.
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाली निजी एजेंसियों के भ्रष्टाचार व लूट की जांच करने के लिए परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। इसके अतिरिक्त एक सेल भी गठन किया गया है, जो एजेंसियों की शिकायतों को जुटाकर समिति को सौंपेगा।

विज्ञापन


सिल्वर टच, रोजमार्टा व फोकाम लिमिटेड को परिवहन विभाग ने डीएल बनाने, प्रिंट करने व डाक से डिलीवर करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इन एजेंसियों ने प्रदेशभर में 320 प्राइवेटकर्मियों को नियुक्त किया है। इन कर्मियों से एजेंसी प्रतिनिधियों ने नौकरी के नाम तीन से चार लाख रुपये वसूले हैं। साथ ही कर्मचारियों से उनकी सैलरी के पैसे भी एडवांस में लिए हैं। इतना ही नहीं, कार्यालयों में इस्तेमाल होने के लिए कंप्यूटर आदि उपकरण भी खरीदवाए गए। इन मामलों को अमर उजाला लखनऊ संस्करण में लगातार प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर टिन्नू और मनीष, चढ़ावा चोरी मामले में होगी गहन पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्व सांसद बृजभूषण बोले- हनुमानगढ़ी में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई, इसका निर्माण भी एक मुस्लिम ने ही करवाया


हाल ही में पीड़ित कर्मियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार भी लगाई थी, जिस पर परिवहन आयुक्त ने एजेंसियों पर एफआईआर तक कराने की बात कही थी। अमर उजाला में प्रकाशित खबरों व सीएम की नाराजगी को देखते हुए परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी। समिति के अध्यक्ष राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव सगीर अहमद अंसारी को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त अपर सचिव अजय कुमार व आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय को सदस्य बनाया गया है। पंद्रह दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी।

शिकायतों की जांच के लिए सेल गठित
परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने डीएल एजेंसियों की मनमानी की जांच के लिए एक सेल भी गठित किया है। अपर परिवहन आयुक्त, आईटी के अधीन इस सेल को गठित किया गया है। इसमें डाटा बेस एडमिनिस्ट्रेटर डीबीए सर्वेश मिश्र व प्रधान सहायक आईटी सेल अभिषेक कुमार मिश्र को जिम्मेदारियां साैंपी गई हैं। उक्त तीनों एजेंसियों की शिकायतों की जांच आईटी सेल करेगा।

इन मामलों की भी जांच करेगी समिति

-कर्मचारियों से प्रतिमाह उनकी सैलरी के पैसे की उगाही का प्रकरण।
-सैलरी नहीं देने वाले 40 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की जांच।
- फोकाम लिमिटेड एजेंसी में मुख्तार अंसारी के गुर्गों द्वारा कर्मचारियों को नौकरी पर रखने का मामला।
- सैलरी नहीं देने वाले कर्मचारियों को छह महीने के अंदर ही 800-900 किमी दूर स्थानांतरित कर दिया।

एजेंसी के ये प्रतिनिधि हैं जांच के घेरे में
परिवहन विभाग से जुड़े सूत्र का कहना है कि डीएल बनाने वाली तीनों एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से उगाही की। ऐसे में समिति के सदस्य फोकाम लिमिटेड के प्रतिनिधि सुभाष गिरि व पूर्व प्रतिनिधि एसएन पांडेय, सिल्वर टच के प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह, श्याम मोहन अग्निहोत्री व प्रेमप्रकाश सिंह और रोजमार्टा के महेश मल्होत्रा व नीरज से पूछताछ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed