फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three IAS officers transferred, new CMOs in Kanpur Dehat, Badaun, Farrukhabad

यूपी : तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, कानपुर देहात, बदायूं, फर्रुखाबाद में नए सीएमओ 

Wed, 09 Jun 2021 11:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Jun 2021 11:20 PM IST
सार

विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा उदयभानु त्रिपाठी को विशेष सचिव नगर विकास के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
UP: Three IAS officers transferred, new CMOs in Kanpur Dehat, Badaun, Farrukhabad
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। सभी शासन के विभागों में इधर से उधर हुए हैं। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा उदयभानु त्रिपाठी को विशेष सचिव नगर विकास के पद पर तैनाती दी गई है। निदेशक कृषि विपणन मनोज कुमार द्वितीय को विशेष सचिव एवं निदेशक पर्यटन बनाया गया है। विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा आनंद कुमार अब विशेष सचिव संस्कृति होंगे।

विज्ञापन


मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष यशु रूस्तगी हटाई गई। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मुरादाबाद के जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह को अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है।
विज्ञापन


उधर, शासन ने बुधवार को कानपुर देहात, बदायूं, फर्रुखाबाद में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की तैनाती की है। बदायूं के सीएमओ डॉ यशपाल सिंह को हटाकर वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अमरोहा के पद पर भेजा गया। इसके अलावा कानपुर देहात के जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भी बदल दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से जारी तबादला सूची के अनुसार एसीएमओ कानपुर नगर के पद पर रहे डॉ. अरुण कुमार सिंह को कानपुर देहात का सीएमओ बनाया गया है। एसीएमओ कानपुर देहात के पद पर डॉ. शुभ्रा सिंह को भेजा गया है। डॉ. शुभ्रा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय कानपुर देहात के पद पर कार्यरत थी। डॉ. विक्रम सिंह को सीएमओ बदायूं और डॉ. सतीश चंद्रा को सीएमओ फर्रुखाबाद बनाया गया है। सीएमओ फर्रुखाबाद के पद पर तैनात रही डॉ. वंदना सिंह को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  जिला महिला चिकित्सालय कानपुर देहात के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed