फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three DRT centers will be opened in the state for TB patients, new culture lab will be built in SGPGI and Noida

यूपी : टीबी मरीजों के लिए प्रदेश में खुलेंगे तीन डीआरटी सेंटर, एसजीपीजीआई व नोएडा में बनेगी नई कल्चर लैब

Fri, 27 Aug 2021 03:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Aug 2021 03:36 PM IST
सार

इस सेंटर के खुलने से बुंदेलखंड के मरीजों को खासतौर से फायदा मिलेगा। क्योंकि उन्हें जांच के लिए अभी कानपुर आना पड़ता है। बुंदेलखंड में क्रेशर कारोबार होने की वजह से यहां एमडीआर के मरीज ज्यादा हैं।

विज्ञापन
UP: Three DRT centers will be opened in the state for TB patients, new culture lab will be built in SGPGI and Noida
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

टीबी मरीजों के लिए प्रदेश में तीन ड्रग रेजिस्टेंट टेस्टिंग (डीआरटी) सेंटर खोले जाएंगे। इससे मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (एमडीआर) और एक्सटेंसिव ड्रग रेजिस्टेंट (एक्सडीआर) वाले मरीजों को राहत मिलेगी। इसी तरह लखनऊ में एसजीपीजीआई और जिम्स नोएडा में कल्चर लैब भी खोली जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में इन दिनों करीब तीन लाख 68 हजार मरीज हैं। इन मरीजों में एमडीआर और एक्सडीआर के मरीजों की जांच के लिए अभी तक 22 सेंटर हैं। अब लखनऊ के लोहिया संस्थान में भी यह सेंटर खोला जा रहा है। यहां केजीएमूय में पहले से यह सेंटर चल रहा है। इसी तरह बांदा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज और जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी डीआरटी सेंटर खोला जा रहा है। 
विज्ञापन


इस सेंटर के खुलने से बुंदेलखंड के मरीजों को खासतौर से फायदा मिलेगा। क्योंकि उन्हें जांच के लिए अभी कानपुर आना पड़ता है। बुंदेलखंड में क्रेशर कारोबार होने की वजह से यहां एमडीआर के मरीज ज्यादा हैं। राज्य टीबी नियंत्रण अधिकारी डा. संतोष गुप्ता ने बताया इस तीन नए सेंटर के खुलने से टीबी नियंत्रण अभियान को गति मिलेगी। दस्तक अभियान के दौरान जुलाई माह में करीब 3600 नए मरीज मिले हैं। इन दिनों 458 ट्रूनेट और 145 सीबीनेट मशीन से जांच की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीजीआई और जिम्स नोएडा में लैब
प्रदेश में टीबी मरीजों की कल्चर जांच के लिए एसजीपीजीआई और जिम्स नोएडा में नई लैब भी बनने जा रही है। अभी तक इस तरह की सात लैब चल रही हैं। तीन नई लैब तैयार हो गई है, जिन्हें जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। इन दो नई लैब को मिलाकर कुल 12 लैब हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed