फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: This time cabinet meeting will be held in Mahakumbh, cabinet has already been held in Ayodhya temple in 20

यूपी: इस बार महाकुंभ में होगी कैबिनेट की बैठक, 2023 में अयोध्या मंदिर में पहले भी लग चुकी है कैबिनेट

Sun, 19 Jan 2025 10:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 Jan 2025 10:36 AM IST
सार

UP cabinet meeting: 22 जनवरी को होने वाली यूपी कैबिनेट बैठक इस बार महाकुंभ में होगी। सुबह 11 बजे से होने वाली इस बैठक के एक दिन पहले ही सभी मंत्रियों के पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन
UP: This time cabinet meeting will be held in Mahakumbh, cabinet has already been held in Ayodhya temple in 20
सभी मंत्री महाकुंभ में स्नान भी करेंगे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस बार कैबिनेट बैठक प्रयागराज महाकुंभ में होगी। 22 जनवरी को पूरा मंत्रिमंडल प्रयागराज में कैबिनेट बैठक के साथ कुंभ स्नान करेगा। शासन और मेला प्रशासन ने इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। 22 जनवरी बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक प्रयागराज में होगी। सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसके पहले 29 जनवरी 2019 को प्रयागराज कुंभ के दौरान कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी। पिछले कुंभ की कैबिनेट बैठक में गंगा एक्सप्रेस वे का फैसला लिया गया था। प्रत्येक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन पर उस जिले में कैबिनेट बैठक के आयोजन का सिलसिला जारी है। काशी विश्वनाथ धाम में 16 दिसंबर 2021 को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 9 नवंबर 2023 को कैबिनेट बैठक हुई थी।
विज्ञापन

अखिलेश सोशल मीडिया पर झूठ बोलने का कार्य कर रहे : जयवीर

 सपा मुखिया अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर झूठ बोलने का कार्य कर रहे हैं। वह करहल से विधायक रहे। मगर, उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं कराया। शनिवार को यह तंज प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने औंछा में आयोजित सभा में कसे।
विज्ञापन


चांदेश्वर मंदिर और च्यवन ऋषि आश्रम, औंछा में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण करने के लिए वह यहां आए हुए थे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 125.41 लाख की लागत से चांदेश्वर महादेव मंदिर, 491.45 लाख की लागत से औंछा स्थित च्यवन ऋषि आश्रम मंदिर का पर्यटन विकास कराया है। संस्कृति विभाग के माध्यम से मैनपुरी में मुख्य चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य कराकर महापुरुषों की मूर्तियों की स्थापना कराने का कार्य कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर का कोई ऐसा चौराहा नहीं है, जिस पर किसी महापुरुष की मूर्ति स्थापित न हुई हो। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की बागडोर संभालने के बाद पर्यटन मंत्री ने जनपद के पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व के प्राचीन मंदिरों को पुराना स्वरूप दिलाने का कार्य तेजी से किया। अधिकांश प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed