फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The weather department's warning about rain in the state is scary, forecasts have been issued till July 25

यूपी: प्रदेश में बारिश को लेकर डराने वाली है मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में कमजोर पड़ा मानसून

Wed, 23 Jul 2025 06:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Jul 2025 06:24 AM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सुस्त पड़ गया है। आने वाले तीन दिनों में किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
UP: The weather department's warning about rain in the state is scary, forecasts have been issued till July 25
प्रदेश में लोग कर रहे हैं भीषण उमस का सामना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों में मानसून सुस्त पड़ा है और कहीं कहीं छिटपुट बारिश को छोड़कर बाकी जगहों पर धूप खिली और कहीं सिर्फ बादलों की आवाजाही रही। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप की वजह से पारे में उछाल देखने को मिला। साथ ही गर्मी और उमस ने फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कमजोर पड़ जाने से प्रदेश में अगले तीन दिन तक कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। 25 जुलाई के बाद फिर से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों और कुछ तराई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर कहीं भी भारी बारिश दर्ज नहीं हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस समय प्रदेश में कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है इससे मानसून कमजोर पड़ा है। अगले तीन दिन यूपी में भारी बारिश के आसार नहीं हैं। 25 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दाब का क्षेत्र बनने से प्रदेश के मानसून में दोबारा सक्रियता नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed