फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The new year will start with cold wave.

Weather Update in UP : कड़ाके की ठंड के साथ होगा नए वर्ष का आगाज, दो दिन बाद बदलेगा मौसम

Tue, 31 Dec 2024 04:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Dec 2024 04:17 PM IST
सार

नए साल का आगाज घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ होगा। हालांकि, दो दिन बाद मौसम से राहत मिलने के आसार हैं। फिलहाल के लिए कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
UP: The new year will start with cold wave.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

विदा होने से पहले दिसंबर पूरे उत्तर प्रदेश में पूस की हाड़ कंपाने वाली ठंडक का एहसास करा गया। पिछले तीन दिनों से प्रदेश में चल रही सर्द पछुआ हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड हो रही है। हवा में गलन और ठिठुरन बरकरार है। घने कोहरे की वजह से मुरादाबाद में दृश्यता 100 मी तक रह गई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक एक नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार से मौसम फिर से करवट लेगा। तेज हवाओं की वजह से प्रदेश में कोहरा छंटेगा, धूप धरती की सतह तक पहुंचेगी और दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज, इस जाति को मिल सकती है तरजीह, बनाए गए 751 मंडल अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ईसाई मिशनरियां इस तरह से कर रही हैं प्रदेश में मतांतरण, अयोध्या के साथ यूपी के इन जिलों में गहरी पैठ


अभी फिलहाल मंगलवार और बुधवार को सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शीत  दिवस यानी कोल्ड डे की चेतावनी है। प्रदेश के तराई इलाकों में बुधवार को भी घना कोहरा देखने को मिलेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पहाड़ों से आ रही उत्तरी पछुआ हवाओं के चलने से बृहस्पतिवार तक प्रदेश में इसी तरह कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान में आज और कल हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। यानी शीत दिवस और कंपाने वाली सर्दी का दौर अभी दो दिन यूं ही जारी रहने वाला है।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो मंगलवार को भी धूप नदारद रही और कोहरे के साथ ही दिन भर सर्द पछुआ हवाएं चलती रहीं। बुधवार से यहां कोहरा छंटने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed