{"_id":"69fe9cf7a9c83421db0d443a","slug":"up-the-heat-returns-mercury-set-to-rise-daily-the-meteorological-department-warns-it-will-cross-the-40-degr-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फिर सताने लगी गर्मी, अब हर दिन बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग बोला- 40 के पार जाएगा; दिन में चलना होगा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिर सताने लगी गर्मी, अब हर दिन बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग बोला- 40 के पार जाएगा; दिन में चलना होगा मुश्किल
Sat, 09 May 2026 08:06 AM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 09 May 2026 08:06 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत अब खत्म होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान 6 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मप्र में सताने लगी गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से बारिश-आंधी के बीच तापमान में आई गिरावट से सुहावने मौसम का दौर अब खत्म होगा। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और एक सप्ताह में 6-8 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है जिससे गर्मी अपना असर दिखाएगी। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ते ही गर्म हवाएं फिर से सक्रिय हो जाएंगी। इसके चलते दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर दोबारा से तेज महसूस किया जाएगा।
विज्ञापन
अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों में ही तापमान 40 डिग्री के आसपास या इसके पार पहुंच सकता है। मालूम हो कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते ज्येष्ठ माह में भी बारिश और तेज हवा ने मौसम को खुशगवार कर दिया था। लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन एक बार फिर से तपिश भरे मौसम की वापसी हो रही है जिसकी वजह से गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। आगे एक सप्ताह तक इसके धीरे-धीरे कर बढ़ोतरी के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म वाराणसी रहा जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 38.2, झांसी का 38.1 और उरई का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी मई के आठ दिनों के दौरान शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।