{"_id":"6849a4e03ce1fb747805e9d3","slug":"up-the-entire-state-is-in-the-grip-of-intense-heat-four-people-died-due-to-heat-stroke-fire-broke-out-in-th-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather : पश्चिमी यूपी में अभी दो-तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, पूर्वांचल और आसपास आज से राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather : पश्चिमी यूपी में अभी दो-तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, पूर्वांचल और आसपास आज से राहत की उम्मीद
Thu, 12 Jun 2025 08:49 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 12 Jun 2025 08:49 AM IST
सार
पश्चिमी यूपी में दो से तीन दिन और भीषण गर्मी जारी रहेगी। मौसम विभाग की ओर से गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा, झांसी में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
यूपी में गर्मी बना रही है रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में प्रचंड गर्मी और लू का कहर जारी है। तपिश के साथ पूर्वा हवाओं के असर से जनजीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल और आसपास के हिस्सों में बृहस्पतिवार से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में दो से तीन दिन और भीषण गर्मी जारी रहेगी। मौसम विभाग की ओर से गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा, झांसी में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली-एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में रहे। वहीं प्रयागराज, उरई, वाराणसी, सुल्तानपुर में भी तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
प्रदेश में 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा सबसे गर्म रहा, जबकि 25 जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं लू लगने से बांदा में दो जबकि अलीगढ़ और हाथरस में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, झांसी में दिन में उमस भरी गर्मी के बाद शाम के वक्त आसमान में बादल छाए और कई स्थानों पर बूंदाबांदी तो कहीं कुछ मिनट के लिए बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। झांसी में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्यिस दर्ज हुआ। लखनऊ में तापमान 42 डिग्री रहा।
इन जिलों के लिए यलो अलर्ट
बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी-तराई के नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर जैसे कुछ जिलों में दिन में लू चलने के साथ रातें उमस भरी रहने की संभावना है।
पूर्वांचल में बदल सकता है मौसम
पश्चिमी यूपी में दो से तीन दिन लू की परिस्थितियां जारी रहेंगी। वहीं बृहस्पतिवार को पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।- अतुल कुमार सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
प्रदेश में 10 सर्वाधिक तापमान वाले जिले
गर्मी व धूप से बेहाल छात्र। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
- आगरा- 45.4
- उरई- 45.2
- बांदा- 44.8
- झांसी- 44.7
- प्रयागराज 43.8
- सुल्तानपुर- 43.5
- कानपुर 43.4
- वाराणसी- 43.3
- इटावा- 43.2
- हमीरपुर- 43.2
यह भी पढ़ें- यूपी: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गठित किया लोक मोर्चा, खुद को घोषित किया सीएम पद का उम्मीदवार
संबंधित वीडियो-