फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The entire state boiled with heat, mercury reached 47 degrees, warning of heat wave and severe heat in the

UP: गर्मी से उबला पूरा प्रदेश, 47 डिग्री तक पहुंचा पारा, इन जिलों के लिए जारी हुई लू और भीषण गर्मी की चेतावनी

Sat, 15 Jun 2024 12:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 15 Jun 2024 12:00 AM IST
सार

Heat wave in UP: पूरा यूपी भीषण गर्मी से उबल रहा है। शुक्रवार को प्रयागरात का तापमान 47 के करीब पहुंच गया। यूपी के कई शहरों में न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। 

विज्ञापन
UP: The entire state boiled with heat, mercury reached 47 degrees, warning of heat wave and severe heat in the
यूपी में प्रचंड गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसमान से आग बरसाती धूप, चढ़ता हुआ पारा, झुलसा देने वाली लू से प्रदेश को फिलहाल राहत नहीं। शुक्रवार को भी प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी ऐसी ही गर्मी झेलनी होगी, मानसून भी अभी दूर है। शुक्रवार को प्रयागराज 46.9 डिग्री के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। कानपुर में बहुत मामूली सा बदलाव रहा, यहां पर तापमान 46.7 डिग्री और हमीरपुर 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के ज्यादातर शहर लू की चपेट में रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं और मानसून के लिए भी अभी इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जून तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के भी आसार जता रहा है मौसम विभाग। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक रहा। जबकि रात का पारा सामान्य से 6 डिग्री तक अधिक रहा।
विज्ञापन


ये शहर सबसे गर्म
वाराणसी 45.9, बहराइच 45, सुल्तानपुर 45.4, फुरसतगंज 45.4, झांसी 45.6

यहां न्यूनतम तापमान 30 के ऊपर
हरदोई 32, कानपुर 34.4, इटावा 31.2, खीरी 31, वाराणसी 32, चुर्क 30.8, सुल्तानपुर 31.5, फुरसतगंज 31.4, फतेहगढ़ 32.1, झांसी 31, मुरादाबाद31.4, मेरठ31.2, आगरा 32.7 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्टः इन इलाकों में भीषण लू चल सकती है, बच कर रहें

UP: The entire state boiled with heat, mercury reached 47 degrees, warning of heat wave and severe heat in the
भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटे स्कूटी पर जाते युवक-यु

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास भीषण लू सकती है, यहां के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

प्रतापगढ़, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी और आसपास के इलाकों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के कई शहरों में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, कानपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा समेत कई इलाकों में गर्म रात होने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मानसून अपडेटः अभी करें इंतजार
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों में मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में पहुंचने के आसार हैं। बिहार में मानसून में प्रवेश बाद ही उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश के अनुकूल परिस्थितियों का पता चल सकेगा। प्रदेश में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 18 जून और राजधानी में पहुंचने की तारीख 23 जून है।

126 साल में पहली बार इतनी गर्म हुई प्रयागराज की रात

प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के पास प्रयागराज के तापमान के आंकड़े वर्ष 1898 से आज तक के हैं। इसके मुताबिक 16 जून 2019 को प्रयागराज में रात का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस था। इस लिहाज से 126 साल में पहली बार प्रयागराज की रात इतनी गर्म हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed