फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The draft voter list for the Panchayat elections will now be published on December 23, the State Election

यूपी : पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का मसौदा अब 23 दिसंबर को होगा प्रकाशित, राज्य निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई डेट

Thu, 20 Nov 2025 10:28 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 20 Nov 2025 10:28 PM IST
सार

राज्यों में जिलों की लापरवाही के कारण पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का मसौदा अब 23 दिसंबर को जारी होगा और अंतिम सूची 6 फरवरी 2026 तक प्रकाशित की जाएगी। 

विज्ञापन
UP: The draft voter list for the Panchayat elections will now be published on December 23, the State Election
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंचायत चुनावों की मतदाता सूची को लेकर स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अब मतदाता सूची जारी करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर छह फरवरी 2026 कर दी गई है। पहले 15 जनवरी 2026 को यह मतदाता सूची जारी की जानी थी। अभी तक डुप्लीकेट मतदाता भी सूची से नहीं हटाए गए हैं। 

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब मतदाता सूची का ड्राफ्ट 23 दिसंबर को जारी होगा। पहले इसे पांच दिसंबर को जारी किया जाना था। यही नहीं मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से छह जनवरी तक किया जाएगा। पहले यह कार्य 13 से 19 दिसंबर के बीच किया जाना था।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के बार-बार दिशा निर्देशों के बावजूद जिलों में अधिकारी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम बाहर करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के कार्य में ढिलाई बरत रहे हैं। अब जिलों में विधानसभा व लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है। ऐसे में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के काम में अब और देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed