{"_id":"67ef4557d000f26a9d094757","slug":"up-terror-of-mosquitoes-in-the-flight-coming-from-mumbai-to-lucknow-passengers-made-a-video-and-complained-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुंबई से लखनऊ आ रहे विमान में मच्छरों का आतंक, यात्रियों ने वीडियो बनाकर एयरलाइंस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुंबई से लखनऊ आ रहे विमान में मच्छरों का आतंक, यात्रियों ने वीडियो बनाकर एयरलाइंस से की शिकायत
Fri, 04 Apr 2025 08:15 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:15 AM IST
सार
Mosquitos in Indigo plane: मुंबई से लखनऊ आए इंडिगो एयरलाइंस में मच्छर होने का मामला सामने आया है। नाराज यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर एयरलाइंस से शिकायत की है।
विज्ञापन
इंडिगो विमान में मच्छर की शिकायत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई से आ रही उड़ान में मच्छरों से परेशान यात्रियों ने शिकायत की है। इससे पहले 31 मार्च को चेन्नई की फ्लाइट में भी यात्रियों ने अमौसी एयरपोर्ट पर शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-643 मुंबई से रोजाना सुबह पौने पांच बजे उड़ान भरकर अमौसी सुबह 6:50 बजे पहुंचती है। इसमें सफर करने वाले दिलीप की ओर से शिकायत की गई कि सुबह की फ्लाइट ने जैसे ही उड़ान भरी, मच्छरों ने काटना शुरू कर दिया। सभी यात्री मच्छरों से परेशान दिखे। इसकी शिकायत क्रू से की गई, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। विमान की अन्य यात्री प्रिया राजपाल ने घटना का वीडियो बनाकर इंडिगो एयरलाइंस से शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि विमान की सफाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
अयोध्या, कानपुर, सुल्तानपुर रेलखंड की 40 क्रॉसिंग होंगी बंद
अयोध्या, कानपुर व सुल्तानपुर रेलखंड की 40 क्रॉसिंग उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल इस साल बंद करेगा। इससे ट्रेनों को तेज रफ्तार से चलाने में मदद मिलेगी। साथ ही क्रॉसिंगों पर होने वाले हादसों पर भी विराम लगाया जा सकेगा।
डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि इन क्रॉसिंगों को बंद कर रोडओवर ब्रिज (आरओबी) या अंडरपास (आरयूबी) बनाए जाएंगे। अयोध्या, कानपुर रूट पर 19 और सुल्तानपुर रूट पर तीन रेलवे क्रॉसिंग हैं। इन्हें इस साल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सदर में अंडरपास बनाया जाएगा। इसका निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे पुराना किला और सदर बाजार के बीच दूरी कम होगी। 70 हजार आबादी का सफर आसान होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रेलवे अधिकारियों को अंडरपास बनाने को लेकर निर्देश दिए थे। इसके बाद उत्तर रेलवे ने सर्वे करवाकर प्रस्ताव तैयार करवाया।