फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Tempo driver, special vaccination campaign for vegetable vendors from June 15

यूपी : टेंपो चालक, सब्जी विक्रेताओं के लिए 15 जून से विशेष टीकाकरण अभियान

Sun, 30 May 2021 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 30 May 2021 08:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने 15 जून से विशेष अभियान चलाकर दूध विक्रेता, सब्जी विक्रेता, ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शा चालक, ठेला, खोमचा, रेहड़ी, पटरी व्यवसायी आदि संबंधित वर्ग के टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
UP: Tempo driver, special vaccination campaign for vegetable vendors from June 15
कोरोना वायरस वैक्सीन (सांकेतिक)

विस्तार

प्रदेश में अलग-अलग समूह के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान चलाए जाएंगे। 1 जून से प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। इसके बाद 15 जून से विशेष अभियान चलेगा, जिसमें दूध विक्रेता, सब्जी विक्रेता, ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शा चालक, ठेला, खोमचा, रेहड़ी, पटरी व्यवसायी आदि संबंधित वर्ग को शामिल किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


टीम 9 की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ग वार अभियान चलाने से टीकाकरण को गति मिलेगी। सब्जी विक्रेता, पटरी दुकानदारों, टेंपो चालकों आदि के लिए नगरीय निकाय अथवा परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर टीकाकरण शुरू कराया जाए। यह अभियान 15 जून से सभी जिलों में एक साथ शुरू होगा। 
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रदेश में 01 करोड़ 79 लाख 92 हजार 299 डोज लगाए जा चुके हैं। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग के 19 लाख 79 हजार 399 लोगों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है। हमारा लक्ष्य जून माह में एक करोड़ लोगों को टीका-कवर से आच्छादित करने का है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सभी मेडिकल कॉलेजों में 100-100 बेड के पीआईसीयू और 50 बेड का एनआईसीयू निर्माण की स्थिति की समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक स्पेशल बूथ 
सभी 75 जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया एक जून से प्रारंभ हो रही है। इसके साथ ही, 12 वर्ष के कम आयु के बच्चों के अभिभावकों का टीकाकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। सभी जिलों में इसके लिए अभिभावक स्पेशल बूथ भी बनाए गए हैं। वैक्सीन के लिए ऑनलाईन को-विन पोर्टल में इन अभिभावक स्पेशल बूथ का स्लॉट उपलब्ध होगा। इन बूथ पर केवल अभिभावकों का ही वैक्सीनेशन होगा। इन बूथ पर टीकाकरण के लिए अभिभावकों को अपने पाल्यों के आयु का सत्यापन कराना किया जाए।


ऑक्सीजन प्लांट की मॉनिटरिंग हो
सीएम ने कहा कि अब तक विभिन्न जिलों में 415 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किये गए हैं। इनमें 61 प्लांट क्रियाशील भी हो चुके हैं। स्थापना कार्य की रीयल टाइम मॉनीटरिंग की जाए। जिला प्रशासन इन प्लांट्स के स्थापना कार्य की सतत मॉनीटरिंग करे। रॉ मैटेरियल की उपलब्धता हो अथवा सिविल वर्क समय से पूरे किए जाएं। उतर प्रदेश ऑक्सीजन उत्पादन के पैमाने पर आत्मनिर्भर होगा। अधिकारियों ने बताया कि  24 घंटे में 496 एमटी ऑक्सीजन वितरित की गई, इसमें 285 एमटी केवल रीफिलर को उपलब्ध कराई गई। इनके पास अब 05 दिनों का बैकअप हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed