फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teenager killed in bloody clash in Sitapur, 13 serious, dispute over keeping door near Khadanje

यूपी : सीतापुर में खूनी संघर्ष में किशोरी की हत्या, 13 गंभीर, खड़ंजे के पास दरवाजा रखने को लेकर हुआ विवाद

Thu, 16 Dec 2021 08:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Dec 2021 08:26 PM IST
सार

दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। घटना में एक किशोरी की मौत हो गई। उसने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
UP: Teenager killed in bloody clash in Sitapur, 13 serious, dispute over keeping door near Khadanje
सीतापुर में मछरेहटा सीएचसी पर भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर में थाना मछरेहटा क्षेत्र में बुधवार की रात घर के बाहर खड़ंजे पर दरवाजा रखने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। घटना में एक किशोरी की मौत हो गई। उसने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। मछरेहटा इलाके की ग्राम पंचायत फतहनगर मजरा लक्ष्मणपुर गांव में दरवाजा रखने को लेकर करीब डेढ़ माह से बराती और शत्रोहन के बीच विवाद चला आ रहा था। कई बार दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके थे। बुधवार की रात एक बार फिर दोनों आमने-सामने आ गए। बुधवार की रात बाराती दरवाजा खड़ंजे के पास रख रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद शत्रोहन मौके पर पहुंचे और दरवाजा रखने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


बात विवाद बढ़ने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के लोग आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। घटना में एक पक्ष की फूलवती, सुखरानी, रामलाल, परशुराम, बराती, उदय, कमलेश, घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से मधुरानी, सिरदार, आरती, प्रियंका, काजल (15) पुत्री स्व. हरिश्चंद्र घायल हो गए। दोनों पक्षों से कुल 14 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मछरेहटा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल काजल को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से रात में लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया गया है। एसओ मछरेहटा मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में दरवाजा रखने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में एक किशोरी की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई होगी।

पुलिस चेत जाती तो न होती घटना
घर के सामने खड़ंजे के पास दरवाजा रखने को लेकर दोनों पक्षों में अचानक विवाद में घटना नहीं है बल्कि दोनों पक्षों के करीब डेढ़ माह से इसको लेकर रंजिश चल रही थी। कई बार दोनों पक्ष टकराए। विवाद हुआ। मामला पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन आरोप है कि एसओ मछरेहटा ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वह मामले में टाल मटोल करते रहे। विवाद को शांत कराने या फिर कार्रवाई करने तक की जहमत एसओ ने नहीं उठाई। यही वजह रही कि, मामला दिन पर दिन और तूल पकड़ता चला गया। नतीजतन, घटना हो गई। मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।


एक पक्ष ने तहसील थाना तो दूसरे ने दीवानी में किया था वाद
दरवाजा रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को लेकर बराती ने थाने से तहसील दिवस तक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, जबकि दूसरे पक्ष के शत्रोहन ने न्यायालय में दीवानी मुकदमा दायर कर दिया था। बताते हैं कि कई बार यह दोनों पक्ष थाने पर मछरेहटा एसओ के सामने भी पेश हुए, लेकिन मामला सुलट नहीं सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed