फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Technical personnel will work in JE's absence, Madhyanchal Vidyut Nigam ordered due to JE's gradual fasting

यूपी : जेई की गैरहाजिरी में काम करेंगे तकनीकी कर्मी, जेई के क्रमिक अनशन पर रहने से मध्यांचल विद्युत निगम ने दिया आदेश

Thu, 14 Oct 2021 08:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 14 Oct 2021 08:01 PM IST
सार

कॉर्पोरेशन के प्रदेश भर में 600 ऐसे तकनीकी कर्मी है जो जेई की शैक्षिक योग्यता का तीन वर्षीय डिप्लोमा कर चुके हैं। प्रबंधन उनको 8.33 फीसदी कोटे के तहत जेई के पद पर सीधे प्रोन्नत करने में आनाकानी कर रहा। लेकिन अब इनकी लाटरी निकल आई है।

विज्ञापन
UP: Technical personnel will work in JE's absence, Madhyanchal Vidyut Nigam ordered due to JE's gradual fasting
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) के कार्य बहिष्कार और क्रमिक अनशन के मद्देनजर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने जेई की गैरहाजिरी में तकनीकी कर्मियों को काम करने का आदेश दिया है। यानी अब खुद को विभाग की रीढ़ बताने वाले जेई जितने दिन चाहे क्रमिक अनशन, कार्य बहिष्कार और हड़ताल करें, इसका आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


वेतन विसंगति को लेकर शक्ति भवन पर एक पखवाड़े से क्रमिक अनशन कर रहे जेई की वजह से उपभोक्ताओं की सप्लाई संबंधी शिकायतोें के निराकरण में दिक्कतें आ रही हैं। पावर कॉर्पोरेशन ने इस समस्या को दूर करने के लिए बीच का रास्ता निकाल लिया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता (मानव संसाधन एवं प्रशासन) आनंद कुमार कनौजिया नेअयोध्या, देवीपाटन, लखनऊ, लेसा सिस गोमती, लेसा ट्रांस गोेमती एवं बरेली जोन के मुख्य अभियंताओं को जेई के गैर हाजिर रहने पर तकनीकी (टेक्नीशियन ग्रेेड-दो) कर्मियों से काम कराने का आदेश दिया है। अधीक्षण अभियंता (वितरण) एवं  अधिशासी अभियंता (वितरण) अधीनस्थ कार्यरत तकनीकी कर्मी को जेई के अधिकार के लिए नामित कर अधिकृत करेंगे। इसी तर्ज पर पूर्वांचल निगम वाराणसी, पश्चिमांचल निगम मेरठ, दक्षिणांचल निगम आगरा एवं केस्को कानपुर में तकनीकी कर्मियों को अधिकार मिलेंगे।
विज्ञापन


600 डिप्लोमा धारकों लाटरी  
कॉर्पोरेशन के प्रदेश भर में 600 ऐसे तकनीकी कर्मी है जो जेई की शैक्षिक योग्यता का तीन वर्षीय डिप्लोमा कर चुके हैं। प्रबंधन उनको 8.33 फीसदी कोटे के तहत जेई के पद पर सीधे प्रोन्नत करने में आनाकानी कर रहा। लेकिन अब इनकी लाटरी निकल आई है। इस फैसले से इनका फायदा होने जा रहा। वैसे भी प्रदेश भर में 1000 से अधिक जेई के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टों पर कार्रवाई की तैयारी
कॉर्पोरेशन प्रबंधन भ्रष्ट जेई एवं प्रोन्नत इंजीनियर पर कार्रवाई करने जा रहा है। खासकर जो जेई एवं प्रोन्नत इंजीनियर बिजली चोरी कराने में संलिप्त रहे और वर्तमान में मलाईदार उपकेंद्र एवं उपखंड में जमें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed