फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teachers will protest against transfers, online attendance, protest will be held in every district on July

यूपी: तबादलों, ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ शिक्षक करेंगे विरोध प्रदर्शन, 31 जुलाई को हर जिले में होगा विरोध

Mon, 07 Jul 2025 06:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Jul 2025 06:10 AM IST
सार

Online transfer of teachers: यूपी के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से हुए शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया से नाराज हैं। इसके लिए हर जिले में धरना आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Teachers will protest against transfers, online attendance, protest will be held in every district on July
प्रदेश के प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में ट्रांसफर की प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार की शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ 31 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर माध्यमिक शिक्षक धरना व प्रदर्शन करेगें। इस निर्णय रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की दारुलशफ़ा बी ब्लॉक में हुई राज्य परिषद की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, दो हजार बचे शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने, 2300 तदर्थ शिक्षकों का वेतन भुगतान और नियमितीकरण नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन


महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने निदेशालय स्तर पर लंबित ऑफलाइन तबादला सूची न जारी कर, आनलाइन तबादला पाए शिक्षकों को कार्यभार न ग्रहण कराने पर नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने की माग की। बैठक में शिक्षक नेताओ ने शिक्षकों, छात्रों की आनलाइन हाजिरी के आदेश पर कड़ा विरोध जताते हुए, इसे तत्काल वापस लिए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रधान संरक्षक अमरनाथ सिंह, संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी, प्रादेशिक उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, विजय कुमार सिंह, सुरेश चंद वैश्वार, उपाध्यक्ष ओपी त्रिपाठी, सुरेश मित्तल, रमेश चंद सिंह, जगदीश पांडेय, बच्चू लाल भारती, तारा सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed