{"_id":"6a3f7f5a4950ff103701fae3","slug":"up-teachers-upset-over-non-transfer-of-nps-funds-secondary-teachers-association-targets-officials-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुरानी पेंशन के दायरे वाले शिक्षकों की एनपीएस जमा राशि पर विभागीय लापरवाही, शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुरानी पेंशन के दायरे वाले शिक्षकों की एनपीएस जमा राशि पर विभागीय लापरवाही, शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी
Sat, 27 Jun 2026 01:17 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:17 PM IST
सार
एनपीएस में जमा राशि जीपीएफ खाते में स्थानांतरित न होने से एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक नाराज हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शासन से हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने महीने के अंत तक राशि हस्तांतरित न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
राज्य निधि से अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में 28 मार्च 2005 के पूर्व हुए विज्ञापन शर्तों के मुताबित पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षकों के एनपीएस खाते में जमा धनराशि ट्रांसफर नहीं की जा सकी है। पूर्व में विभाग की ओर से यह राशि ब्याज सहित जमा करने के आदेश देने के बाद भी जिला स्तरीय अधिकारी इस मामले में लचर प्रक्रिया अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने शासन का ध्यान इस तरफ आकृष्ट किया है। संगठन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा से हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही एनपीएस खाते में जमा राशि जल्द शिक्षकों के जीपीएफ खाते में ब्याज सहित जमा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल व संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अभी तक धनराशि का शिक्षकों के जीपीएफ खाते में जमा न किया जाना आपत्तिजनक ही नहीं, अधिकारियों की सेवा आचरण नियमावली के भी विपरीत है। महामंत्री आशीष कुमार सिंह व संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने इस महीने के अंत तक राशि शिक्षकों के जीपीएफ खाते में जमा न करने पर आगे संघर्ष का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन