फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teacher appointed without giving interview, department clarified after criticism; case of cancer institute

यूपी: बिना इंटरव्यू दिए ही शिक्षक की हो गई नियुक्ति, किरकिरी होने के बाद विभाग ने दी सफाई

Sat, 13 Sep 2025 10:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Sep 2025 10:02 PM IST
सार

Fraud in appointment: यूपी की राजधानी में स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में शिक्षक पद पर ऐसे अभ्यर्थी के चयन का आदेश जारी हो गया, जिसने साक्षात्कार ही नहीं दिया था। 

विज्ञापन
UP: Teacher appointed without giving interview, department clarified after criticism; case of cancer institute
नौकरी में फर्जीवाड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में शिक्षक पद पर ऐसे अभ्यर्थी के चयन का आदेश जारी हो गया, जिसने साक्षात्कार ही नहीं दिया था। मामला सामने आने पर इसे लिपिकीय त्रुटि बताते हुए कुलसचिव को हटा दिया गया है।

विज्ञापन


कैंसर संस्थान में बीते दिनों शिक्षक के 17 नियमित पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। साक्षात्कार के बाद चार सितंबर को अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। आदेश में क्रम संख्या 14 पर डॉ. श्वेता अग्रवाल को एनेस्थीसिया विभाग में चयनित दिखाया गया। उनके नाम का नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया गया। आदेश जारी होने के बाद पता चला कि डॉ. श्वेता अग्रवाल ने तो साक्षात्कार ही नहीं दिया थ। मामला उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तक भी पहुंच गया। उन्होंने पत्र भेजकर जवाब मांगने की बात कही।
विज्ञापन


उधर, संस्थान प्रशासन का कहना है कि श्वेता अग्रवाल का नाम गलती से छप गया, जबकि चयन डॉ. श्वेता चित्रांशी का हुआ है। मामले की खबर फैलने के बाद आननफानन संस्थान प्रशासन ने श्वेता अग्रवाल के नाम का नियुक्ति पत्र खारिज करने की बात कहते हुए डॉ. श्वेता चित्रांशी का जॉइनिंग पत्र जारी करने की बात कही। घटनाक्रम में कार्यकारी कुलसचिव कार्यालय की गलती बताते हुए कार्यकारी रजिस्ट्रार डॉ. शरद सिंह को पद से हटाते हुए डॉ. आयुष लोहिया को यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्भाग्य से हुआ ऐसा, किया गया संशोधन 
दुर्भाग्य से ऐसा हो गया। आदेश का संशोधन किया जा रहा है। डॉ. श्वेता अग्रवाल ने इंटरव्यू नहीं दिया था और साक्षात्कार देने वाली डॉ. श्वेता चित्रांशी का चयन किया गया था। संशोधित परिणाम सक्षम स्तर से अनुमोदन होने के बाद जारी किया जाएगा। कार्यकारी कुलसचिव कार्यालय की लापरवाही से ऐसा हुआ, इसलिए कुलसचिव को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। - प्रो. एमएलबी भट्ट, निदेशक, कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed