{"_id":"61421c42e5363113121bbb36","slug":"up-suspected-terrorist-was-preparing-to-trade-clothes-and-dates-was-circling-lucknow-and-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कपड़े और खजूर का व्यापार करने की थी संदिग्ध आतंकी की तैयारी, लखनऊ व दिल्ली के लगा रहा था चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कपड़े और खजूर का व्यापार करने की थी संदिग्ध आतंकी की तैयारी, लखनऊ व दिल्ली के लगा रहा था चक्कर
Wed, 15 Sep 2021 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Sep 2021 09:46 PM IST
सार
दिल्ली में पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकी माड्यूल का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने जिन छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उसमें बहराइच के कैसरगंज अंतर्गत सोनारी चौराहा निवासी अबू बकर भी शामिल है। माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम से इन सभी के तार जुड़े होने का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
अबू उमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी को दहलाने की साजिश में तार जुड़े होने पर कैसरगंज के अबू बकर को दिल्ली की स्पेशल सेल और एटीएस ने गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी चार माह से यहां रह रहा था। वह खजूर और कपड़े का कारोबार करने की तैयारी कर रहा था। जिसके लिए आए दिन वह दिल्ली और लखनऊ के चक्कर लगा रहा था। एटीएस की गिरफ्त में उसके आने के बाद अब पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी उसे निर्दोष बताते हुए सरकार से जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकी माड्यूल का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें बहराइच के कैसरगंज अंतर्गत सोनारी चौराहा निवासी अबू बकर भी शामिल है। माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम से इन सभी के तार जुड़े होने का भी खुलासा हुआ है। बहराइच से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी के बारे में बुधवार को परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ की गई तो लोगों ने बताया कि गांव में उसे कम ही देखा जाता था।
विज्ञापन
उसके भाई अबू उमर का कहना है कि भाई कपड़े और खजूर का कारोबार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी सिलसिले में कई बार दिल्ली और लखनऊ भी आना-जाना होता था। दुकानें बनवाई जा रही थीं। जल्द ही कारोबार शुरू करना था। मगर इसी बीच किसी साजिश के तहत उनको पकड़ लिया गया। उसकी मां नसरीन और पत्नी आशिया का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी जांच कराकर सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उसके निर्दोष होने का दावा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी अबू बकर के पिता सुन्ना खां सऊदी के जब्दा में काम करते थे। बचपन से लेकर जवानी तक वह वहीं पर रहा। आठ साल पहले 2013 में वह सपरिवार पैतृक गांव वापस आया था। ऐसे में गांव के लोगों को भी बहुत अधिक जानकारी नहीं है।