{"_id":"69121dfef5cb86e6010a827a","slug":"up-suspected-terrorist-dr-shaheen-shahid-arrested-from-faridabad-agencies-looking-for-connection-with-luckno-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई संदिग्ध आतंकी डॉक्टर शाहीन शाहिद, लखनऊ से कनेक्शन तलाश रही हैं एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई संदिग्ध आतंकी डॉक्टर शाहीन शाहिद, लखनऊ से कनेक्शन तलाश रही हैं एजेंसियां
Mon, 10 Nov 2025 10:46 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:46 PM IST
सार
suspected terrorist doctor Shaheen Shahid: संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद का लखनऊ से कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। जांच एजेंसियां इसको लेकर अलर्ट हैं।
विज्ञापन
संदिग्ध महिला आतंकी गिरफ्तार। डेमो पिक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद का लखनऊ से कनेक्शन की चर्चा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने पड़ताल शुरू कर दी है। चर्चा है कि शाहीन के दादा-दादी लालबाग इलाके में कहीं रहते थे। ऐसे में उसका काफी पहले यहां आना हुआ था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
दरअसल, फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से बीते 30 अक्तूबर को एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. मुज्जमिल अहमद को गिरफ्तार किया गया। छानबीन में पता चला कि आरोपी ने फरीदाबाद में किराये के मकान में विस्फोटक छुपाया था। पूछताछ में आरोपी के कनेक्शन शाहीन से मिले। मुजम्मिल के पास मिली कार से एके-47 मिली। पड़ताल में सामने आया कि वह कार शाहीन की है। इसके बाद शाहीन को पकड़ा गया। शाहीन से पूछताछ में उसके लखनऊ कनेक्शन की चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक, अब तक की शुरूआती छानबीन में शाहीन के लालबाग इलाके से कनेक्शन के सबूत नहीं मिले हैं। फिर भी गहनता से जांच की जा रही है। यदि आगे की जांच में कोई तथ्य सामने आता है तो जानकारी साझा की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां अपने स्तर पर जांच कर रही हैं। शाहीन के कॉल रिकॉर्ड से भी उनका लखनऊ कनेक्शन की सत्यता खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
उधर, दिल्ली में सोमवार शाम को हुए धमाके के बाद राजधानी में पुलिस हाई अलर्ट पर है। धमाके के बाद शहर के अलग अलग इलाकों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चारबाग रेलवे स्टेशन, कैसरबाग बस स्टेशन, मेट्रो स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर पुलिस संदिग्धों की तलाशी ली। पुलिस ने वाहनों को रोककर चेक किया। हाेटलों में भी ठहरे संदिग्धों से पूछताछ की गई।