फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sultry heat will end from today, westerly winds will start blowing in the state with Navratri, this is the

यूपी: आज से खत्म हो जाएगी उमस भरी गर्मी, नवरात्र के साथ प्रदेश में चलने लगेंगी पछुआ हवाएं, जानिए पूर्वानुमान

Wed, 02 Oct 2024 07:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 02 Oct 2024 07:42 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में बारिश करीब-करीब विदा हो गई है। बारिश खत्म होने के बाद बीते दो दिनों से उमस हो रही है। अब यह गर्मी खत्म होने जा रही है। मौसम विभाग ने इसके लिए पूर्वानुमान जारी किए हैं। 
 

विज्ञापन
UP: Sultry heat will end from today, westerly winds will start blowing in the state with Navratri, this is the
मौसम में बदलाव के बाद बढ़ी गर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। बीते दिनों की बारिश से सुहाना हुआ मौसम एक बार फिर अपने तीखे तेवरों से परेशान कर रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल दो अक्तूबर तक तीखी गर्मी परेशान करेगी। तीन अक्तूबर को जिस सिस्टम के सक्रिय होने के आसार हैं, यदि वो समय पर सक्रिय हुआ है तो पछुआ चलने से गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश की पूर्वी तराई बेल्ट में बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी भाग के तराई इलाकों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को पछुआ चलने से पूरे प्रदेश में गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलिगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य से अधिक हुआ दिन और रात का तापमान

UP: Sultry heat will end from today, westerly winds will start blowing in the state with Navratri, this is the
यूपी में मानसून - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक हो गया। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री से 35.6 डिग्री के बीच रहा। पारे में सामान्य से 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक रहा। रात का पारा 22.6 से 27 डिग्री के बीच रहा।

अक्तूबर में अभी पड़ेगी गर्मी
अक्तूबर आ गया तो गर्मी जाने लगेगी, ऐसा नहीं है। मौसम विभाग ने एक अक्तूबर का मासिक पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, अक्तूबर में प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य अथवा सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के कारण मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed