फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sugarcane farmers will not have to upload ID while filling the declaration form, it will be done only by entering the registered mobile number

यूपी : गन्ना किसानों को घोषणा पत्र भरते समय अपलोड नहीं करनी होगी आईडी, पंजीकृत मोबाइल नंबर डालने से ही बन जाएगी बात

Thu, 23 Sep 2021 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Sep 2021 11:19 PM IST
सार

अब पंजीकृत किसानों को अपनी आईडी अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। यह बाध्यता समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन
UP: Sugarcane farmers will not have to upload ID while filling the declaration form, it will be done only by entering the registered mobile number
गन्ना किसान - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

गन्ना विभाग की वेबसाइट पर गन्ना किसानों द्वारा घोषणापत्र भरने की प्रक्रिया को और आसान कर दिया गया है। अब पंजीकृत किसानों को अपनी आईडी अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। यह बाध्यता समाप्त कर दी गई है। पर्ची व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए किसानों को गन्ना विभाग की वेबसाइट enquiry.caneup.in पर ही सदस्यता के लिए आवेदन करने एवं घोषणापत्र भरने की सुविधा दी गई है। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि स्मार्ट गन्ना किसान (एसजीके) प्रोजेक्ट के तहत किसान तेजी से ऑनलाइन घोषणापत्र भर रहे हैं। इस प्रक्रिया में लोड ज्यादा होने के कारण वेबसाइट की गति धीमी हो गई है जिससे ऑनलाइन आवेदन एवं घोषणापत्र भरने में किसानों को काफी समय लग रहा है। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब किसानों को लॉगिन के लिए आईडी अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल अपना आधार नंबर या बैंक एकाउंट नंबर के अंतिम चार अंकों के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर डालने से ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने के लिए साइट ओपन हो जाएगी। पहले इस पर आईडी अपलोड करनी अनिवार्य थी पर अब इसकी बाध्यता खत्म कर दी गई है। यह सुविधा रजिस्टर्ड किसानों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसान का आधार नंबर, बैंक खाता संख्या एवं मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है तो किसानों को अपनी समितियों से संपर्क कर इन्हें पंजीकृत कराना होगा। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए घोषणापत्र भरते समय राजस्व खतौनी को अपलोड  करने की अनिवार्यता भी समाप्त की थी।

अब पंजीकृत किसानों को अपनी आईडी अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। यह बाध्यता समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed