फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Sub Inspector Exam Results 2016 will be released today

यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा 2016 का परिणाम घोषित : 2485 अभ्यर्थी हुए पास

Thu, 28 Feb 2019 06:27 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 28 Feb 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
UP Sub Inspector Exam Results 2016 will be released today
- फोटो : amar ujala
उप निरीक्षक सीधी भर्ती 2016 का अंतिम परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। 3307 पदों के लिए निकली भर्ती के लिए 630926 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें 2485 अभ्यर्थी ही अपनी योग्यता साबित कर सके। यानी 822 पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गए। खाली रह गए सभी पद आरक्षण कोटे के हैं।
विज्ञापन


नागरिक पुलिस पुरुष के लिए 2400 पदों पर भर्ती निकली थी। इसमें 1943 अभ्यर्थी ही दरोगा बनने के योग्य पाए गए। जबकि नागरिक पुलिस महिला के लिए 600 पदों के लिए भर्ती निकली थी। इसमें केवल 305 महिलाएं ही योग्य पाई गईं। प्लाटून कमांडर के लिए 210 पदों के लिए भर्ती होनी थी। इसमें भी 162 अभ्यर्थी दारोगा बनने के काबिल थे। जबकि अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 97 पदों में से 76 ही भरे जा सके।
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों, अचयनित अभ्यर्थियों और लिखित परीक्षा में असफल हुए अभ्यर्थियों की सूची भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नागरिक पुलिस पुरुष, नागरिक पुलिस महिला, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 3307 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 17 जून 2016 को प्रारंभ हुई थी। 12 दिसंबर 2017 से 23 दिसंबर 2017 के बीच आनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। 22 जून 2018 से 13 फरवरी 2019 तक विभिन्न तिथियों में अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण कराया गया। 1 जुलाई 2018 से 13 फरवरी 2019 तक विभिन्न तिथियों में दौड़ कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली रह गए आरक्षण कोटे के 822 पद

विश्वकर्मा ने बताया कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पुरुष के 2400 पदों में 1200 पद अनारक्षित थे जबकि पिछड़ावर्ग के लिए 648, अनुसूचित जाति के लिए 504 और अनुसूचित जन जाति के लिए 48 पद आरक्षित किए गए थे। इसमें अनारक्षित के 1200 और पिछड़ा वर्ग का 648 पदों का कोटा तो भर गया लेकिन अनुसूचित जाति के 504 पदों केलिए केवल 94 अभ्यर्थी ही अपनी योग्यता साबित कर सके। जबकि अनुसूचित जनजाति के 48 पदों के लिए केवल एक व्यक्ति ही योग्य मिला।

इसी तरह महिला के 600 पदों में 300 पद अनारक्षित थे। 162 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 126 पद अनुसूचित जाति के  और 12 पद अनुसूचित जनजाति केलिए आरक्षित किए गए थे। लेकिन इसमें केवल पिछड़ा वर्ग की केवल 5 महिलाएं ही चयन योग्य मिलीं। वहीं प्लाटून कमांडर के 210 पदों में 105 अनारक्षित, 57 पिछड़ा वर्ग, 44 अनुसूचित जाति और 4 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए थे। इसमें भी अनारक्षित 105 और पिछड़ा वर्ग के 57 पद ही भरे जा सके। शेष पद निर्धारित आरक्षित कोटे में योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गए। लगभग यही स्थिति अग्निश्मन द्वितीय अधिकारी के पद पर रही। यहां अनारक्षित के सभी 49 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी 26 पद तो भर गए लेकिन अनुसूचित जाति के 20 पदों में से केवल 1 और अनुसूचित जनजाति के  2 के मुकाबले कोई भी अभ्यर्थी योग्य नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed