फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Storm and rain became deadly in the state, two died in Sitapur; weather will take a complete U-turn from A

UP Weather : आज 25 जिलों में वज्रपात और आंधी की चेतावनी... ऑरेंज अलर्ट, कल से मौसम साफ होने की संभावना

Sun, 20 Apr 2025 01:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Apr 2025 01:08 AM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से रविवार के लिए आजगमढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, अयोध्या, रामपुर, बरेली, पीलीभीत समेत पूर्वी और तराई इलाकों के 25 जिलों में वज्रपात और 30 से 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
UP: Storm and rain became deadly in the state, two died in Sitapur; weather will take a complete U-turn from A
प्रदेश में कई जगह आंधी और बारिश के आसार... - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में बदले हुए मौसम के बीच शनिवार को 30 से ज्यादा जिलों में तेज हवा संग बूंदाबांदी हुई। इस बेमौसम आंधी-बारिश से खेत में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। तेज रफ्तार हवाओं से आम की बौर को भी क्षति पहुंची है।

विज्ञापन


मुरादाबाद में तो झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक चली गई वहीं राजधानी लखनऊ में तड़के सुबह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिम से शुरू हुई बारिश का असर शनिवार को प्रदेश के पूर्वांचल में भी दिखाई दिया और बस्ती,अयोध्या, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी आदि में बूंदाबांदी देखने को मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से रविवार के लिए आजगमढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, अयोध्या, रामपुर, बरेली, पीलीभीत समेत पूर्वी और तराई इलाकों के 25 जिलों में वज्रपात और 30 से 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं शनिवार से रविवार के बीच बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में गरज-चमक संग वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Weather News: यूपी में पश्चिम से पूरब तक आंधी-बारिश, आम व गेहूं की फसल को नुकसान; जानें कब से साफ होगा मौसम
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मेरठ में सर्वाधिक 62 मिमी तो वहीं सीतापुर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। आगरा, बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र में बारिश का असर कम रहा। सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ होगा और पारा चढ़ने से गर्मी दोबारा सिर उठाएगी।


 

सीतापुर में दो लोगों की मौत 

UP: Storm and rain became deadly in the state, two died in Sitapur; weather will take a complete U-turn from A
आंधी के कारण घर पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

 जिले में शुक्रवार रात आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई। कई विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए। कई इलाकों में दीवारें व छप्पर भरभराकर ढह गए। घरों व दुकानों के टीनशेड उड़कर दूर जा गिरे। अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। आंधी-पानी से गेहूं, सब्जी व आम की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

मिश्रिख इलाके में ढेडुवापुर मजरा माड़र निवासी पलटू के घर की पक्की दीवार आंधी-पानी के बीच भरभराकर ढह गई। दीवार के सहारे रखे छप्पर के नीचे सो रहीं पलटू की बेटी रिंकी (34) मलबे में दब गईं। परिजनों ने मलबा हटाकर जब तक उन्हें बाहर निकाला, मौत हो चुकी थी।

पति से अनबन के बाद रिंकी मायके में ही रहती थीं। उनके चार बच्चे हैं। इंस्पेक्टर अपराध अखिलेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अटरिया इलाके में रमपुरवा मजरा नीलगांव निवासी श्याम लाल (62) शुक्रवार की रात अपने घर के अंदर छप्पर के नीचे चारपाई पर लेटे थे। आंधी-पानी में छप्पर उनके ऊपर गिर गया जिसके नीचे दबकर श्याम लाल गंभीर रूप घायल हो गए।

चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने आननफानन छप्पर हटाकर उन्हें बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अटरिया थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सिधौली इलाके के सीरगंज निवासी रामदयाल अपने परिवार समेत घर में सो रहे थे। आंधी में आम का एक विशालकाय पेड़ उनके घर के ऊपर गिर गया। हादसे में रामदयाल (50), उनकी पत्नी कमला (48), बेटा अंशू (12), अनिल (30) और पोता अंशू (05) व तीन माह और दो माह की पोती घायल हो गई। सभी घायलों को सीएचसी सिधौली से इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

पिसावां इलाके में अमजदपुरवा निवासी परसादी (65) गावं के बाहर अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। आंधी के दौरान उनकी पत्नी जैसे ही घर के बाहर निकलीं, घर में सो रहे परसादी के ऊपर छप्पर व टीन सहित दीवार भरभराकर गिर गई।

पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने परसादी को मलबे से बाहर निकाला। घायल परसादी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनके बेटे वीरेंद्र ने बताया कि दीवार के नीचे साइकिल व अन्य सामान दबने से काफी नुकसान हुआ है।

कुंवरगड्डी इलाके के गाजीपुर में आंधी से पाकड़ का एक पेड़ कौशल त्रिपाठी के पक्के घर पर गिर गया। इससे मकान व पड़ोस में रखा विश्वनाथ का थ्रेशर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही नीम का पेड़ गिरने से राजेश कुमार की वैन क्षतिग्रस्त हो गई।
 

यूपी का मौसम: लखनऊ में आधी रात के बाद चली आंधी, इन जिलों में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, चलेंगी हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed