फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Storm in Lucknow after midnight, alert of rain and thunderstorm in these districts today, winds wi

यूपी का मौसम: लखनऊ में आधी रात के बाद चली आंधी, इन जिलों में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, चलेंगी हवाएं

Sat, 19 Apr 2025 06:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Apr 2025 06:22 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया है। लखनऊ में शुक्रवार को आधी रात के बाद आंधी चली। आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
UP weather: Storm in Lucknow after midnight, alert of rain and thunderstorm in these districts today, winds wi
प्रदेश में कई जगह चली आंधी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में मौसम ने तेजी के साथ करवट ली है। राजधानी लखनऊ सहित पूरे पूर्वांचल में मौसम के बदलने का अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार की देर रात तक लखनऊ में तेज आंधी चली जिससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात हो सकता है। 

विज्ञापन


 राजधानी में शनिवार को तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में शनिवार को गरज-चमक और झोंकेदार हवाओं संग बारिश की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से पारे में गिरावट आएगी और गर्मी से फिलहाल राहत रहेगी। शुक्रवार को पारे में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से गर्मी में नरमी रही।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से चले पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता शनिवार को लखनऊ में दिखाई देगी। इसके असर से यहां झोंकेदार हवाओं संग बारिश की संभावना बन रही है। रविवार को भी राजधानी में बूंदाबांदी की स्थितियां बन सकती हैं। 21 अप्रैल से दोबारा पारे में बढ़त देखने को मिलेगी। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.4 डिग्री बढ़त के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी

अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, भदोही, संभल, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना

अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, भदोही, सहारनपुर, संभल, शामली, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed