फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP STF arrested two in Murder of a lawyer of Santkabirnagar.

संतकबीरनगर के अपहृत अधिवक्ता की लखनऊ में हत्या कर शव नहर में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2019 06:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Sep 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
UP STF arrested two in Murder of a lawyer of Santkabirnagar.
राम गोपाल त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

 अपहृत अधिवक्ता रामगोपाल त्रिपाठी की लखनऊ में हत्या कर शव को इंदिरा नहर में फेंक दिया गया था। एसटीएफ और संतकबीरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को लखनऊ में हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त गाड़ी, अधिवक्ता की कार ,गमछा, मोबाइल, एटीएम और आधार कार्ड आदि बरामद कर लिया।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि संतकबीरनगर जिले की कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बडी सरौली निवासी आरटीओ में अधिवक्ता छह सितंबर को निजी गाड़ी से लखनऊ के लिए घर से निकले थे। उसके बाद से वह लापता हो गए थे।
विज्ञापन


इस संबंध में परिजनों ने पहले कोतवाली खलीलाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसपी संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह की ओर से एसटीएफ के आईजी से सहयोग मांगा गया। इधर रामगोपाल के भाई अयोध्या त्रिपाठी ने कोतवाली खलीलाबाद में 22 सितंबर को तहरीर देकर सुभाष कन्नौजिया निवासी शिवापार थाना बखिरा पर अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसे के लेनदेने में अपहरण करके अधिवक्ता भाई की हत्या कर दिए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सुभाष कन्नौजिया पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया। इधर संतकबीरनगर पुलिस के साथ एसटीएफ लखनऊ ने मिलकर मामले की पड़ताल शुरू की। बाद में पता चला कि सात सितंबर को अपहृत अधिवक्ता  राम गोपाल त्रिपाठी सात सितंबर की रात करीब आठ बजे नई जेल लखनऊ के आस-पास थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed