{"_id":"643f913eb81a7d1a59094674","slug":"up-stf-arrested-builder-mohammed-muslim-from-lucknow-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed Case: एसटीएफ ने बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम को हिरासत में लिया, असद से बातचीत का ऑडियो हो रहा था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmed Case: एसटीएफ ने बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम को हिरासत में लिया, असद से बातचीत का ऑडियो हो रहा था वायरल
Wed, 19 Apr 2023 01:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:36 PM IST
सार
यूपी एसटीएफ ने बुधवार को बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम को उठा लिया है। उससे अतीक के बेटे असद के साथ बातचीत के ऑडियो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो (इनसेट में असद)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी एसटीएफ ने बुधवार को लखनऊ से बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम को उठा लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मुस्लिम के साथ माफिया अतीक अहमद के व्हाट्सएप चैट और अतीक के बेटे असद (पुलिस एनकाउंटर में मारा गया) के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। एसटीएफ ऑडियो की जांच कर रही है और इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल व्हाट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट में अतीक कथित तौर पर बिल्डर से कह रहा है, ‘मैं अभी मरा नहीं हूं। मुझसे जेल में आकर मिलो। मेरे बेटे न डॉक्टर बनेंगे, न ही वकील। ज्यादा ईडी-ईडी मत करो। अभी तुम्हारे घर पर ईडी ने छापा नहीं मारा है। तुम्हारा कोई पैसा सीज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेल से राज कर रहा था अतीक, बिल्डर से मांगे थे पांच करोड़ रुपये, व्हाट्सएप चैट वायरल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेल में बंद गुजरात और मुंबई के व्यापारियों से अतीक ने की पार्टनरशिप, निवेश की थी ब्लैकमनी
उमर और असद तुमसे पैसा लेने आएंगे। मुझे इलेक्शन के लिए पैसों की जरूरत है। हमारा जो पैसा है, उसे तुरंत दे दो। वो इस वक्त हमारे बहुत काम आएगा। शायद आपकी तरफ से ध्यान हट जाए। आपको आखिरी बार समझा रहा हूं। बहुत जल्दी सारे हालात बदल रहे हैं। मैंने सब्र कर लिया है।
बहुत जल्दी सबका हिसाब शुरू कर दूंगा। जहां तक आपका घर है, कोई मारने लायक नहीं है। लेकिन मैं एक वादा कर रहा हूं आपसे। अच्छे मुस्लिम और मुस्लिम का ससुर मार खाएंगे। कम लफ्जों में ज्यादा समझ लो।’
वहीं एक और मैसेज में अतीक ने लिखा कि मुस्लिम साहब, पूरे इलाहाबाद में बहुतों ने हमसे फायदा उठाया, लेकिन सबसे ज्यादा तुम्हारे घर ने उठाया। आज......(अपशब्द) लोग हमारे खिलाफ एफआईआर लिखा रहे हैं। पुलिस की शह पर काम कर रहे हैं।