{"_id":"68a48f68bef6f85641009466","slug":"up-statewide-demonstration-of-secondary-teachers-today-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: माध्यमिक शिक्षकों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कल, मुख्यमंत्री योगी को भेजेंगे 31 सूत्रीय ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माध्यमिक शिक्षकों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कल, मुख्यमंत्री योगी को भेजेंगे 31 सूत्रीय ज्ञापन
Tue, 19 Aug 2025 08:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:21 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेंगे। धरने की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री को 31 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी.मिश्र ने दी जानकारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेंगे। ये प्रदर्शन सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में होगा।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन की समाप्ति के बाद डीआईओएस व संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से सीएम को संबोधित 31 सूत्री ज्ञापन भेजा जाएगा।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि लखनऊ में सिटीजन चार्टर लागू करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर शिक्षक दूसरा ज्ञापन डीआईओएस को सौंपेंगे।
विज्ञापन
सीएम को भेजे जाने वाले 31 सूत्री ज्ञापन में पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, ऑफलाइन स्थानांतरण किए जाने, वित्तविहीन विद्यालयों मे कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिलाने जैसी मांगें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन