फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Foreacst Today: Fog Alert in Many Districts of Uttar Pradesh, Flights Affected

UP Weather Today : गलन से कांपा प्रदेश, 29 जिलों में कोल्ड अलर्ट, कई विमान प्रभावित, आज नहीं चलेंगी शताब्दी

Fri, 29 Dec 2023 10:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 29 Dec 2023 10:34 AM IST
सार

Today Weather in UP : इसके पहले  घने कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को लखनऊ आने व यहां से जाने वाली 17 फ्लाइटें निरस्त कर दी गईं। ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। तेजस एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। दिल्ली, पंजाब व जम्मू रूट की ट्रेनें घंटों लेट हुईं तो शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को कैंसिल रहेगी।

विज्ञापन
UP Weather Foreacst Today: Fog Alert in Many Districts of Uttar Pradesh, Flights Affected
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में शुक्रवार की सुबह भी कोहरे की चादर पड़ी रही। कोहरे के साथ गलन का एहसास हुआ। कोहरे और धुंध का सीधा असर विमान और ट्रेनों पर पड़ा। शुक्रवार को यूपी पहुंचने वाली ट्रेनों घंटों लेट चल रही है। कोहरे की वजह से आज शताब्दी और तेजस कैंसिल कर दी गई हैं। 

विज्ञापन


इसके पहले  घने कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को लखनऊ आने व यहां से जाने वाली 17 फ्लाइटें निरस्त कर दी गईं। ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। तेजस एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। दिल्ली, पंजाब व जम्मू रूट की ट्रेनें घंटों लेट हुईं तो शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन


कोहरे के कारण अमौसी से दिल्ली के लिए सुबह 7.35 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट, दिल्ली से लखनऊ सुबह 5.45 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट व इंडिगो की रात 9.30 बजे की उड़ान कैंसिल रही। लखनऊ से जम्मू वाया दिल्ली जाने वाली इंडिगो की शाम 6.10 बजे की उड़ान व लखनऊ से जयपुर वाया दिल्ली जाने वाली शाम 7.55 बजे की इंडिगो की उड़ान भी निरस्त रही। मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर 2.13 बजे रवाना हुई, लेकिन लखनऊ में कोहरे के चलते दिल्ली डायवर्ट कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इंडिगो की पटना से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई 338, 6ई 2025 दिल्ली-लखनऊ, 6ई 6139 कोलकाता-लखनऊ, 6ई 6353 बंगलूरू-लखनऊ, 6ई453 हैदराबाद-लखनऊ, 6ई 7467 नागपुर-लखनऊ, 6ई 6244 अहमदाबाद-लखनऊ, 6ई 925 पटना-लखनऊ, क्यूपी 1451 बेंगलूरू-लखनऊ, 6ई 7422 इंदौर-लखनऊ, 6ई 903 बंगलूरू-लखनऊ, 6ई 2244 दिल्ली-लखनऊ भी कैंसिल रही।

29 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 29 जिलों व आसपास के इलाकों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इससे बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में दिन में लोगों को भारी गलन महसूस होगी। कल से मौसम में कुछ सुधार हो सकता है।

दम्माम से 14.15 घंटे की देरी से आया विमान
अमौसी से इंडिगो की शाम सवा चार बजे की फ्लाइट 8.12 घंटे की देरी से मुंबई पहुंची। इंडिगो की रात 8.50 बजे की फ्लाइट 6.40 घंटे, शाम 6.32 बजे की फ्लाइट ढाई घंटे लेट रही। मुंबई से इंडिगो की दोपहर 12:30 बजे की उड़ान सवा घंटे देरी से पहुंची। जम्मू से लखनऊ वाया दिल्ली इंडिगो की उड़ान 3.30 घंटे, हैदराबाद को इंडिगो की रात 10.20 बजे की उड़ान सवा घंटे लेट रही। दिल्ली के लिए इंडिगो की शाम 7.55 बजे की उड़ान 45 मिनट, इंडिगो की ही शाम 6.55 बजे की उड़ान दो घंटे, एयर इंडिया की शाम चार बजे की फ्लाइट एक घंटे लेट पहुंची। उधर, दम्माम से आने वाला इंडिगो का विमान 14.15 घंटे की देरी से पहुंचा। अबुधाबी की इंडिगो की फ्लाइट 11 घंटे तक एयरपोर्ट पर अटकी रही। लेटलतीफी पर यात्रियों ने हंगामा भी किया।


ट्रेनों की रफ्तार भी हुई सुस्त
कोहरे के चलते 12229 लखनऊ मेल 2.10 घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची। वहां से आने वाली 12230 लखनऊ मेल 3.24 घंटे लेट पहुंची। 12003 शताब्दी पांच घंटे रिशेड्यूल कर रात 8.30 बजे जंक्शन से दिल्ली रवाना की गई। वहां से आने वाली 12004 शताब्दी एक्सप्रेस 8.50 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। शुक्रवार को शताब्दी दोनों ओर से निरस्त रहेगी। दिल्ली जाने वाली 12429 एसी एक्सप्रेस 2.40 घंटे व वहां से आने वाली 12430 एसी एक्सप्रेस 2.35 घंटे की देरी से पहुंची। चंडीगढ़ एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, जनता सहित दिल्ली, पंजाब, जम्मू की ट्रेनें भी लेट रहीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed