{"_id":"5e084b648ebc3e87b75caa23","slug":"up-state-minister-mohsin-raza-offers-pakistani-cricket-players-to-apply-for-indian-citizenship","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के मंत्री ने दिया पाक खिलाड़ियों को भारत में बसने का न्योता, बोले- ससम्मान देंगे नागरिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के मंत्री ने दिया पाक खिलाड़ियों को भारत में बसने का न्योता, बोले- ससम्मान देंगे नागरिकता
Sun, 29 Dec 2019 12:14 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
मंत्री मोहसिन रजा
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सरकार के वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने धार्मिक प्रताड़ना के शिकार पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों को भारत में बसने का न्योता दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान में क्रिकेट खिलाड़ी दिनेश कनेरिया को टीम में बने रहने के लिए अपना नाम दानिश रखना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर यूसुफ योहाना को मो. यूसुफ बना दिया गया। जब इतने प्रतिष्ठित लोगों के साथ इस तरह का भेदभाव किया गया है, तो पाकिस्तान में आम नागरिकों को कितना प्रताड़ित किया जाता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मोहसिन रजा ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम की हमारी संस्कृति के तहत हम ऐसे प्रताड़ित जनों से आह्वान करते हैं कि वो हमारे देश की नागरिकता के लिए आवेदन करें। दिनेश कनेरिया और यूसुफ योहाना को भी ससम्मान नागरिकता प्रदान करेंगे और उनकी सुरक्षा की भी गारंटी लेंगे।
विज्ञापन