फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up state government to take action against officers responsible for dengue death

महामारी घोषित होगा डेंगू, लापरवाही में 40 अफसरों को नोटिस

Fri, 28 Oct 2016 10:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Oct 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
up state government to take action against officers responsible for dengue death
डेमो प‌िक

डेंगू से लगातार हो रही मौतें और इसके इलाज में बरती जा रही लापरवाही पर हाईकोर्ट की फटकार के बाद चेती प्रदेश सरकार अब डेंगू को महामारी घोषित करेगी, जिससे इसके प्रकोप से प्रभावी तरह से निपटा जा सके।

विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच को दी। इस मामले में दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान पेश हुए मुख्य सचिव ने अदालत को बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए सरकार ने फूलप्रूफ एक्शन प्लान तैयार किया है। 
विज्ञापन


इसके तहत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी डेंगू के प्रभाव को खत्म करने और इसके पीड़ितों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया करवाने के कार्यों की निगरानी व संचालन कराएगी। वहीं टेक्निकल कमेटी में शामिल विशेषज्ञ डेंगू के इलाज के लिए ट्रीटमेंट प्लान के साथ असरदार दवा व जांच-परीक्षण से जुड़े कार्यों को आसान व सुलभ बनाने के संबंध में सुझाव देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आई लापरवाही

up state government to take action against officers responsible for dengue death
डेमो प‌िक - फोटो : Demo Pic
डेंगू से निपटने के लिए केंद्र सरकार से मिली आर्थिक मदद का सही तरीके से इस्तेमाल न करने और शुरुआती दौर में इलाज में लापरवाही बरतने के लिए विभिन्न विभागों के 40 अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। सभी दोषियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

करीब दो घंटे तक चली सुनवाई के बाद जस्टिस एपी साही और जस्टिस डीके उपाध्याय ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वह डेंगू से बचाव के संबंध में बताई गई योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराकर 16 नवंबर को हलफनामे के साथ पूरी स्टेटस रिपोर्ट दें। इस दौरान प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और सचिव नगर विकास को कोर्ट के समक्ष पेश होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed