{"_id":"6abb0a4e81f8760561079b26","slug":"up-state-government-takes-a-major-decision-regarding-wearing-helmets-making-it-mandatory-for-pillion-riders-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हेलमेट लगाने को लेकर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अब पीछे बैठने वाले के लिए भी लगाना हुआ अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हेलमेट लगाने को लेकर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अब पीछे बैठने वाले के लिए भी लगाना हुआ अनिवार्य
Tue, 29 Sep 2026 06:16 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:16 AM IST
सार
Rules for wearing helmet: यूपी में अब बाइक में पीछे बैठने वाले को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाना होगा। नई व्यवस्था के तहत ऐसा करने पर उसका चालान कट जाएगा।
विज्ञापन
पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी अनिवार्य हुआ हेलमेट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अब बाइक पर पीछे बैठने वाले ने हेलमेट नहीं लगाया तो वाहन का ऑनलाइन चालान कटेगा। ई चालान की अब जो नई व्यवस्था लागू होगी उसमें यह विकल्प रहेगा जिससे चालान किए जाएंगे। पहले सिर्फ बाइक चालक के हेलमेट न लगाने पर चालान काटने का प्रावधान था।
विज्ञापन
काफी समय पहले से बाइक के सहयात्री को भी हेलमेट अनिवार्य किया जा चुका है, जिससे हादसों में लोगों की जान बच सके। मगर बाइक सवार इसका उल्लंघन करते हैं। पर, अब नई व्यवस्था में सहयात्री को भी हेलमेट आवश्यक रूप से लगाना होगा। वर्तमान में यातायात विभाग चालान प्रणाली को अपडेट कर रहा है, जिसमें सहयात्री के हेलमेट न लगाने पर चालान की व्यवस्था होगी। एक निश्चित राशि का भुगतान वाहन स्वामी को करना होगा। ये चालान एप और आईटीएमएस के कैमरों से किए जा सकेंगे। वहीं, फोटो क्लिक करके भी चालान हो सकेंगे।
विज्ञापन
एक सप्ताह से बंद हैं चालान
चालान प्रणाली अपडेट करने के लिए 21 सितंबर की रात से ई चालान बंद हैं। डाटा नए सिस्टम में ट्रांसफर करने का काम चल रहा है। जब पूरा डाटा नए सर्वर पर ट्रांसफर हो जाएगा, उसके बाद चालान शुरू होंगे। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ा वक्त और लगेगा, उसके बाद ई-चालान शुरू हो जाएंगे। अब जो चालान होंगे, उसके लिए बेहद सख्त नियम तय किए गए हैं ताकि उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन