{"_id":"69f159a2cfc16df42002af82","slug":"up-state-government-s-gift-to-state-employees-process-to-simplify-promotions-to-begin-learn-the-details-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज्य कर्मचारियों को प्रदेश सरकार का तोहफा, प्रमोशन को और आसान बनाने की प्रक्रिया होगी शुरू; जानिए डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राज्य कर्मचारियों को प्रदेश सरकार का तोहफा, प्रमोशन को और आसान बनाने की प्रक्रिया होगी शुरू; जानिए डिटेल
Wed, 29 Apr 2026 06:36 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:36 AM IST
सार
Yogi Adityanath: यूपी के साढ़े आठ लाख कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार प्रमोशन को सुगम बनाने जा रही है। अब प्रमोशन की तिथि में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
योगी सरकार का फैसला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार 8.5 लाख से ज्यादा राज्य कर्मियों को पदोन्नति की राह और भी सुगम बनाने जा रही है। पदोन्नति के लिए कटऑफ डेट जुलाई के स्थान पर दिसंबर करने की तैयारी है। इसके आधार पर राज्य कर्मियों को अब जल्द पदोन्नति मिलने की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए उत्तर प्रदेश कर्मचारी नियमावली में प्रावधान किया जा रहा है। जल्द ही कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराने की तैयारी है। कार्मिक विभाग की नियमावली के आधार पर राज्यकर्मियों को पदोन्नतियां दी जाती हैं। मौजूदा समय पदोन्नति के लिए कटऑफ डेट जुलाई है। इसके आधार पर पात्रता तय की जाती है।
विज्ञापन
शासन का मानना है कि जनवरी से जुलाई के बीच सेवानिवृत्त होने वाले कर्मी सेवा वर्ष पूरा न कर पाने की वजह से पदोन्नति के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसीलिए उच्च स्तर पर सहमति बनी है कि कटऑफ डेट दिसंबर कर दी जाए। इससे पदोन्नति का लाभ पाने वालों की संख्या में वृद्धि होगी और तय समय पर पदों की गणना भी हो जाएगी।
विज्ञापन
इस साल से पदोन्नति के लिए सभी जानकारी मैनुअल देने के स्थान पर ऑनलाइन करने की व्यवस्था कर दी गई है। कार्मिक विभाग चाहता है कि पदोन्नति की प्रक्रिया को और सरल बना दिया जाए, जिससे कर्मियों को तय समय से इसका लाभ मिल सके।