फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State government engaged in dialogue with Kanwar unions regarding Kanwar Yatra, Supreme Court requested

यूपी : कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ संघों से संवाद में जुटी राज्य सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने आग्रह किया स्वीकार

Fri, 16 Jul 2021 08:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Jul 2021 08:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने एसीएस गृह और डीजीपी को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दूसरे राज्यों से संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिये हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार का आग्रह स्वीकार करते हुए कांवड़ यात्रा पर 19 जुलाई को अगली सुनवाई की तिथि तय की है।

विज्ञापन
UP: State government engaged in dialogue with Kanwar unions regarding Kanwar Yatra, Supreme Court requested
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कावड़ यात्रा को लेकर राज्य सरकार कांवड़ संघों से संवाद में जुट गई है। कोरोना महामारी के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कांवड़ संघों से बातचीत करने को कहा है। कांवड़ संघों की सहमति के आधार पर यात्रा के बारे में फैसला किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दूसरे राज्यों से भी बातचीत करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार का आग्रह स्वीकार करते हुए कांवड़ यात्रा पर 19 जुलाई को अगली सुनवाई की तिथि तय की है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार 25 जुलाई से शुरु होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार हर स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर रही है। कोरोना महमारी के  मद्देनजर सरकार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। इसीलिए अधिकारियों को कांवड़ संघों से बातचीत करने को कहा गया है जिससे यात्रा के आयोजन को लेकर वाजिब फैसला किया जा सके। शासन के आला अधिकारी कांवड़ संघों को कोरोना की गंभीरता बताते हुए बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रवक्ता का कहना है कि कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार का प्रयास है कि धार्मिक भावनाएं भी आहत न हों और महामारी से बचाव भी हो जाए। सावन के महीने में प्रत्येक वर्ष होने वाली इस धार्मिक यात्रा में प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहता है। कोरोना को देखते हुए सरकार पहले से ही पर्याप्त सतर्कता बरत रही है। पिछले साल कांवड़ संघों ने सरकार के साथ बातचीत के बाद खुद ही यात्रा स्थगित कर दी थी। सरकार इस बार भी संघों की सहमति से ही फैसला करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed