{"_id":"5ec0ecfd8ebc3e90a24a6e3f","slug":"up-state-employees-to-protest-against-cancelation-of-allowances","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भत्ते खत्म करने से नाराज कर्मचारी 27 मई से करेंगे आंदोलन, प्रदेश व्यापी प्रदर्शन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भत्ते खत्म करने से नाराज कर्मचारी 27 मई से करेंगे आंदोलन, प्रदेश व्यापी प्रदर्शन की तैयारी
Sun, 17 May 2020 01:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 May 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों का डीए फ्रीज कर 6 भत्तों को खत्म करने से नाराज राज्य कर्मचारी महासंघ ने 27 मई से विरोध-प्रदर्शन का एलान किया है। वे काली पट्टी बांधकर भोजन अवकाश में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह व महामंत्री राजेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय किया गया। जल्द ही सभी कर्मचारी संगठनों की मीटिंग कर उन्हें प्रदेशव्यापी आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की कलेक्ट्रेट इकाई के मंत्री एनके श्रीवास्तव ने भी आंदोलन में हिस्सेदारी की बात कही। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में सरकारी कर्मचारी पूरे सेवाभाव से काम कर रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाने के बजाय भत्ते खत्म करने का कदम हताश करने वाला है।
विज्ञापन