{"_id":"69ff5e5408a9e8e19f08f191","slug":"up-state-congress-chief-ajay-rai-arrives-at-headquarters-after-hospital-discharge-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मुख्यालय पहुंचे अजय राय, कार्यकर्ताओं से बोले- विधानसभा चुनाव में डटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मुख्यालय पहुंचे अजय राय, कार्यकर्ताओं से बोले- विधानसभा चुनाव में डटें
Sat, 09 May 2026 09:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 09 May 2026 09:48 PM IST
सार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पिछले सप्ताह अचानक बेहोश हो गए थे। उन्हें राजधानी के कार्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्टी नेताओं ने उनके स्वास्थ्य के लिए मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा में कामना की।
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शनिवार को प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को विधानसभा चुनाव में डटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अचानक बेहोश हो गए थे। उन्हें राजधानी के कार्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्टी नेताओं ने उनके स्वास्थ्य के लिए मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा में कामना की। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह शनिवार को हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में कल शाम 3:30 बजे होगा मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल से मुख्यमंत्री योगी ने की मुलाकात
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने दिखाए तेवर, झांसी में तापमान 40 पार
यहां से वह प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला देकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक को संबोधित कररते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सभी के आशीर्वाद और कामना से वह पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार तैयारी पर चर्चा की। विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्षों को पूरी शिद्दत के साथ चुनाव की तैयारी में लगने का आह्वान किया।